{"_id":"65dee9937ce3d413170e5d04","slug":"haryana-weather-update-in-hindi-chances-of-rain-for-three-days-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: कल रात सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 1-3 मार्च के तक बारिश व ओलावृष्टि की भी संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: कल रात सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 1-3 मार्च के तक बारिश व ओलावृष्टि की भी संभावना
Wed, 28 Feb 2024 01:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:36 PM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई थी। आज मौसम साफ रहेगा। 1 से 3 मार्च के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि की भी संभावना रहेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई थी। इसके अलावा ज्यादातर हिस्सों में दिन भर बादल छाए रहे। बूंदाबांदी व बादलवाही के कारण प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार सुबह तक पश्चिमी विक्षोभ आगे गुजर गया है।
डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि इसके बाद अब 29 फरवरी की रात एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में 1 से 3 मार्च के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना भी रहेगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने 1 मार्च को येलो और 2 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस माह 7 से 8 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। 29 फरवरी की रात सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के लौटने के बाद फिर से ठंड बढ़ेगी और धुंध भी लौटेगी। इस विक्षोभ के तुरंत बाद 5 मार्च को एक और विक्षोभ आएगा, जिससे मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
विज्ञापन
ये रहा बारिश का आंकड़ा

- हिसार-0.9 एमएम
- झज्जर-0.5 एमएम