फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather Update: Chance of rain in the state till January 9

Haryana Weather Update: सिरसा में 18 एमएम बारिश, प्रदेश में 9 तक बारिश की संभावना

Thu, 06 Jan 2022 12:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 06 Jan 2022 12:57 AM IST
सार

बारिश से सरसों और गेहूं की फसलों को संजीवनी मिली है। बुधवार को हिसार में 13.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 8 जनवरी को तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 9 जनवरी तक बारिश की संभावनाएं बनी रहेंगी।

विज्ञापन
Haryana Weather Update: Chance of rain in the state till January 9
हिसार में बारिश के दौरान ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर बैठे युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ, अरब सागर से आने वाले नमी वाली हवाओं व राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से बुधवार को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम से बारिश हुई। सिरसा में 18 एमएम बारिश दर्ज की गई। हिसार में 13.2 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान 5.3 डिग्री गिरकर 15.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गुरुग्राम केवीके में अधिकतम तापमान में सामान्य से 8.6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई और यह 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बारिश से रबी फसलों को संजीवनी मिली है और प्रदेश के किसानों का सिंचाई पर आने वाला खर्च बच गया है।   

विज्ञापन


हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 9 जनवरी तक बादलवाई और बीच-बीच में गरज चमक व हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार सुबह मौसम में करवट ली। इसके साथ ही हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके बाद शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके अलावा तेज गति से हवाएं भी चलीं, जिसने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। बारिश के असर से दिन के तापमान में भी काफी गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलों में हुई बारिश - (एमएम में)

  • सिरसा            18.0
  • हिसार             13.2
  • चरखी दादरी     10.0
  • भिवानी             7.0
  • फतेहाबाद          7.0

 

रबी फसलों के लिए बेहद फायदेमंद है यह बारिश

एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डा. मदन लाल खिचड़ के अनुसार यह बारिश सरसों, गेहूं समेत अन्य रबी फसलों के काफी फायदेमंद साबित होगी। इस बारिश से पाले व बीमारियों से बचाव हो गया। वर्तमान में फसलों की सिंचाई की आवश्यकता थी, जो पूरी हो गई। इससे किसान का सिंचाई पर आने वाला खर्च भी बच गया। इस बारिश से फसलों में बढ़ोतरी होगी, जिससे उत्पादन भी बढ़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed