{"_id":"69821ce26ac003a68702b9cc","slug":"haryana-weather-two-western-disturbances-will-become-active-on-february-6th-increasing-moisture-levels-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: 6 फरवरी को सक्रिय होंगे दो विक्षोभ, वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ी; बारिश की संभावना काफी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: 6 फरवरी को सक्रिय होंगे दो विक्षोभ, वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ी; बारिश की संभावना काफी कम
Tue, 03 Feb 2026 09:35 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:35 PM IST
सार
हरियाणा के उत्तरी जिलों में कोहरा छाएगा, जबकि बाकी क्षेत्रों में अगर हवाएं शांत रहती है तो कहीं-कहीं हल्का कोहरा छा सकता है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में 6 व 9 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे।
विज्ञापन
हरियाणा के मौसम में बदलाव
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 6 व 9 फरवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। मगर दोनों के असर से बारिश की संभावना काफी कम है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ी है। इस नमी के कारण ऊपरी सतह पर बादल बन रहे हैं लेकिन इनके असर से बारिश नहीं होती। वहीं जहां हवा शांत बनी हुई है, वहां कोहरा छा जाता है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी प्रदेश में सुबह के समय कहीं-कहीं कोहरा छाया रहा। हालांकि मौसम के साफ रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई, जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान हिसार में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं नूंह व भिवानी में अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन
आगे ऐसा रहेगा मौसम
अभी दिन के तापमान में बढ़ोतरी व रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। इस दौरान उत्तरी जिलों में कोहरा छाएगा, जबकि बाकी क्षेत्रों में अगर हवाएं शांत रहती है तो कहीं-कहीं हल्का कोहरा छा सकता है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में 6 व 9 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। 6 फरवरी का विक्षोभ कमजोर रहेगा। इस दौरान सिर्फ तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि 9 फरवरी को सक्रिय होने वाला विक्षोभ भी प्रदेश में असरदार साबित नहीं होगा।
विज्ञापन