फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather: Temperature reaches 43 in Haryana, drizzle due to effect of weak Western Disturbance

Haryana Weather: 43.1 डिग्री पहुंचा पारा, पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ जगह बूंदाबांदी, 18 से बारिश के आसार

Sun, 16 Apr 2023 09:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 09:26 PM IST
सार

दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हिसार के बालसमंद में 43.1 डिग्री पारा पहुंचा है। प्रदेश में यह सर्वाधिक तापमान रहा। 18 अप्रैल को एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 18, 19 व 20 अप्रैल को राज्य के 50-70 प्रतिशत इलाके में बारिश संबंधी गतिविधियां होंगी।

विज्ञापन
Haryana Weather: Temperature reaches 43 in Haryana, drizzle due to effect of weak Western Disturbance
सिरसा में बारिश। - फोटो : संवाद

विस्तार

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बादल छाए रहे। हालांकि रविवार को भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रही। हिसार जिले के बालसमंद में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही यह प्रदेश में सबसे ज्यादा भी रहा।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में 18 अप्रैल को एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 18, 19 व 20 अप्रैल को राज्य के 50-70 प्रतिशत इलाके में बारिश संबंधी गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन


इस दौरान 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति से हवाएं चलने, गरज चमक के साथ बिखराव वाली बारिश और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने के आसार है। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में गर्मी के तेवर और तीखे हो गए हैं। संपूर्ण इलाके में तापमान में उछाल जारी है। कुछ स्थानों पर लू चलने की गतिविधियों को दर्ज किया गया। फिलहाल थार मरुस्थल से पश्चिमी गर्म हवाओं का रुख प्रदेश की तरफ बना हुआ है। प्रति चक्रवात उन्हें और ज्यादा गति दे रहा है।


रविवार को प्रदेश में दिन का तापमान 38.0 से 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.0 से 23.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ में रात्रि तापमान क्रमश : 22.4 डिग्री सेल्सियस और 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed