फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather: Red and orange alert issued regarding dense fog and cold wave

Haryana Weather: जमाव बिंदु के नजदीक पहुंचा पारा, बालसमंद का तापमान 0.4 डिग्री, शीतलहर का रेड व ऑरेंज अलर्ट

Fri, 12 Jan 2024 11:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 12 Jan 2024 11:10 PM IST
सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शनिवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हालांकि इससे तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। सिर्फ हल्के बादल ही छाएंगे। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अगले 4-5 दिनों तक ठंड से राहत की मिलने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Haryana Weather: Red and orange alert issued regarding dense fog and cold wave
सरसों की फसल के पत्तो पर जमी बर्फ की परत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच गया। इस दौरान हिसार जिले के बालसमंद में रात का तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कई जिलों में सुबह घना कोहरा भी छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम की रह गई। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश में घने कोहरे व शीत लहर को लेकर रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेशभर में दूसरा सबसे ठंडा क्षेत्र रहा महेंद्रगढ़, सुबह दिखी बर्फ की सफेद चादर
महेंद्रगढ़।
पिछले दो सप्ताह से लोगों की परेशानियां थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को महेंद्रगढ़ 1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेशभर में दूसरा सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। लगातार दो दिनों से पड़ रहे पाले ने अब किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। सरसों व सब्जियों की फसलों में लगातार दो दिन से पड़ रहे पाले से नुकसान की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


सुबह छह बजे पाला जमने से सफेद चादर सी नजर आई। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम में 6.7 व न्यूनतम में 0.5 डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 10 डिग्री रहा तथा न्यूनतम तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरसों की फसलें में फलियां बननी आरंभ हो चुकी हैं तथा अगेती फसल में फलियों में दाना बनना भी शुरू हो चुका है। ऐसे में पाले से यह दाना मरने की स्थिति में पहुंच जाएगा जिससे उत्पादन भी प्रभावित होगा। वहीं सब्जियों व फलों के पौधों पर भी पाले का असर रहेगा जिसके कारण उनमें भी नुकसान की आशंका बनी हुई है। हालांकि सुबह खिली चटख धूप ने राहत दिलाई, लेकिन सर्द हवाओं ने खूब सताया।

लगातार उत्तरी मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली और जिला महेंद्रगढ़ पर हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी है। उत्तरी बर्फिली हवा चलने से रात के समय पार लुढ़ककर जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। इस समय प्रदेश के 22 जिलों का तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में 13 जनवरी के लिए रेड अलर्ट और 16 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। शुक्रवार को प्रथम पायदान पर 0.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बालसमंद हिसार रहा, जबकि 1 डिग्री के साथ महेंद्रगढ़ प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।

चार-पांच दिन नहीं राहत के आसार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि इस समय उत्तरी जिलों पर लगातार कोल्ड डे और गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। दिन का तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस से 14.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों से कोहरा की सफेद परत छंटने लगी हैं और उत्तरी बर्फिली हवा चलने से जिले में रात का तापमान शून्य के आसपास बना है। खुले स्थानों, पार्क और खेत खलिहानों में पाला जमने लगा है साथ ही साथ इन हिस्सों में शीतलहर और गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को एक कमजोर पश्चिमी सक्रिय होने से हल्की बादलवाही से केवल आंशिक तापमान में वृद्धि हो सकती है। लेकिन आगामी चार- पांच दिनों में ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।


सरसों की फसल में फलियां बनने की अवस्था चल रही है। अगेती फसल में फलियों में दाना बनने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में पाला गिरने से नुकसान की संभावना बनी रहेगी। अधिक पाला जमता है, जो फूल बने हैं, उनकी ग्रोथ भी प्रभावित होती जो उत्पादन को कम करेगी। गेहूं की फसल अभी पोरी बनने एवं पोटा में आने की स्थिति में है, जिसके कारण पाले का असर नहीं होगा। किसान सरसों की फसल में रात के समय सिंचाई न करें क्योंकि रात एक बजे से सुबह चार बजे तक बर्फ बनने की प्रक्रिया चलती है इससे अधिक नुकसान की आशंका रहेगी। दिन के समय सिंचाई कर दें जिससे पाले का प्रभाव कम होगा। -रमेश कुमार, वरिष्ठ संयोजक केवीके महेंद्रगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed