फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather: Rain in the western districts of the state due to the effect of Western Disturbance

Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बारिश, जानिए आज और कल कैसा रहेगा मौसम

Wed, 31 May 2023 01:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 31 May 2023 01:52 AM IST
सार

बारिश होने से नौतपा का पांचवां दिन भी ठंडा बना रहा। संभावना है कि इस बार संपूर्ण नौतपा नहीं तपेगा। इस माह में 5 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए, जिनके असर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहीं।

विज्ञापन
Haryana Weather: Rain in the western districts of the state due to the effect of Western Disturbance
रोहतक में बारिश के दौरान गुजरते वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को हरियाणा के पश्चिमी जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। पिछले 8 दिनों में प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक प्रदेश में बुधवार व वीरवार को भी बारिश की संभावना है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम साफ और शुष्क बना हुआ था। मगर दोपहर बाद संपूर्ण इलाके पर बादलों ने डेरा जमा लिया और प्रदेश के पश्चिमी जिलों महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, सिरसा व फतेहाबाद में तेज गति से हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 29.0 से 36.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.0 से 12.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौतपा का 5वां दिन भी रहा ठंडा
बारिश होने से नौतपा का पांचवां दिन भी ठंडा बना रहा। इस बार संपूर्ण नौतपा नहीं तपेगा, क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर 1 जून को सक्रिय होने से 4 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।


इस माह सक्रिय हुए 5 पश्चिमी विक्षोभ
इस माह में 5 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए, जिनके असर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहीं। ये पश्चिमी विक्षोभ 12 मई, 16, 22, 26 व 29 मई को सक्रिय हुए।

प्रदेश में हुई बारिश का आंकड़ा

  • महेंद्रगढ़-24.5 एमएम
  • गुरुग्राम-26.5 एमएम
  • रेवाड़ी-10.5 एमएम
  • अंबाला-24.5 एमएम
  • कुरुक्षेत्र-14.5
  • नूंह-30.0 एमएम
  • यमुनानगर-28.5 एमएम


नोट- बारिश के ये आंकड़े सोमवार शाम साढ़े 5 बजे से मंगलवार शाम साढ़े 5 बजे तक के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed