{"_id":"668f4c6bee650833550e114a","slug":"haryana-weather-no-relief-from-heat-even-after-rain-people-drenched-in-sweat-weather-will-change-again-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana weather: बारिश के बाद भी नहीं मिली गर्मी से राहत, लोग पसीने से तरबतर; आज से फिर से बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana weather: बारिश के बाद भी नहीं मिली गर्मी से राहत, लोग पसीने से तरबतर; आज से फिर से बदलेगा मौसम
Thu, 11 Jul 2024 08:37 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/फतेहाबाद/चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/फतेहाबाद/चरखी दादरी
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 11 Jul 2024 08:37 AM IST
सार
हरियाणा में बादल छाने के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी सता रही है। लोग पसीने से तरबतर रहे। इससे फतेहाबाद जिले के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
हरियाणा में गर्मी का प्रकोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले तीन दिन से फिर से उमस भरी गर्मी है। बीच-बीच में बादल छाने के बावजूद राहत नहीं मिल रही है। कई जिलों में छह जुलाई को हुई बारिश के बाद अब पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी हो रही है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा है।
विज्ञापन
बादल छाने के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी सता रही है। लोग पसीने से तरबतर रहे। इससे फतेहाबाद जिले के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायु में आद्रता 62 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
वहीं, चरखी दादरी में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ गया। दादरी में दिन का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के बिना काफी रकबा बिना बिजाई के खाली पड़ा है। किसानों का कहना है कि बिजाई में देरी के कारण उनकी चिंता बढ़ती जा रही है क्योंकि खरीफ की फसलें बारिश पर ही निर्भर होती हैं।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
राज्य में 11 जुलाई से 15 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। दक्षिण पश्चिमी मानसून की सक्रियता 11 जुलाई से फिर से बढ़ेगी। इसलिए ज्यादातर क्षेत्रों में 11 जुलाई की रात से 13 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है लेकिन 14 और 15 जुलाई के दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी हो सकती है जिससे उत्तरी जिलों में कहीं हल्की बारिश समेत पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने और वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी होने की संभावना है। - मदनलाल खिचड़, विभागाध्यक्ष, एमएचयू, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार।