{"_id":"699043d891bd7a34290bb809","slug":"haryana-weather-news-rain-prediction-in-haryana-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हरियाणा में तापमान सामान्य से अधिक, इस दिन से बारिश के आसार; आगे कैसा रहेगा मौसम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हरियाणा में तापमान सामान्य से अधिक, इस दिन से बारिश के आसार; आगे कैसा रहेगा मौसम?
Sat, 14 Feb 2026 03:14 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर हिसार
माई सिटी रिपोर्टर हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 14 Feb 2026 03:14 PM IST
सार
हरियाणा में फरवरी माह में अचानक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले दस दिनों में अधिकतम तापमान करीब 10 डिग्री बढ़ चुका है। लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।
विज्ञापन
तापमान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश में तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने 17 से 19 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने व तेज हवा चलने की संभावना जताई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 25.9 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग का अनुमान है कि 19 फरवरी तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है।
मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन के अनुसार फरवरी में तापमान में अचानक बढ़ा है। पिछले दस दिनों में अधिकतम तापमान करीब 10 डिग्री बढ़ चुका है। मंगलवार रात हल्की बूंदाबांदी से मामूली गिरावट आई थी, लेकिन वीरवार से फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में दिन-रात का तापमान सामान्य से ऊपर है।
प्रदेश में रात्रि तापमान 9 से 12.5 डिग्री और दिन का तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। आने वाले 3-4 दिनों में दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी होगी। 17 फरवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के लगभग 30-40% हिस्सों में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।