फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather Monsoon remain active till September 4 intermittent heavy rain during day in many districts

Haryana Weather: चार सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में दिन में रुक-रुक कर होगी झमाझम बारिश

Tue, 02 Sep 2025 08:46 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 02 Sep 2025 08:46 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अगले चार दिनों 4 सितंबर तक हरियाणा ,एनसीआर में लगातार मानसून सक्रिय बना रहेगा। प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Haryana Weather Monsoon remain active till September 4 intermittent heavy rain during day in many districts
बारिश से जलभराव और परेशान लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पिछले एक सप्ताह से हो रही रिकॉर्ड तोड़ बारिश सोमवार को भी जारी रही। सोमवार को प्रदेश के एनसीआर के जिलों में भारी बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। 4 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर महीने में भी बारिश का सिलसिला बना रहेगा। सितंबर के दूसरे पखवाड़े में कमजोर मानसून रहेगा। इसके बाद मानसून की वापसी होगी। मानसून की लगातार बारिश से तापमान में भी गिरावट है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में औसत बारिश की बात करें तो प्रदेश में सामान्य तौर पर 31 अगस्त तक 353.6 मिलीमीटर बारिश होती है। इस बार 31 अगस्त तक 465.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। जो कि सामान्य से 32.0 प्रतिशत अधिक हुई है। जुलाई के बाद अगस्त महीने में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है।
विज्ञापन


सितंबर महीने में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना बन रही है। मानसून की वापसी 15 से 20 सितंबर के बीच मानी जा रही है। सितंबर महीने में भी पहले पखवाड़े में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसमें मानसून कमजोर बना रहेगा। केवल खंडित बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पखवाड़े में तीसरे सप्ताह में मानसून की वापसी के दौरान दक्षिणी हिस्सों में और मध्यवर्ती जिलों में हल्की बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अगले चार दिनों 4 सितंबर तक हरियाणा ,एनसीआर में लगातार मानसून सक्रिय बना रहेगा। प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी। सितंबर के दूसरे पखवाड़े में प्रदेश में कहीं कहीं खंडित बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। सितंबर महीने में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed