फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather Forecast: Chances of rain due to Moderate Western Disturbance

Haryana: मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार से बदलेगा मौसम, 4 दिन तक बारिश के आसार

Mon, 17 Apr 2023 08:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 08:56 PM IST
सार

एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके पर आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। साथ ही अरब सागर से दक्षिणी पश्चिमी हवाओं से पसीने वाली गर्मी अपने रंग दिखा रही है।

विज्ञापन
Haryana Weather Forecast: Chances of rain due to Moderate Western Disturbance
सांकेतिक तस्वीर आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार सुबह एक मध्यम श्रेणी के सशक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से 18 से 21 अप्रैल के दौरान प्रदेश के 50 से 70 प्रतिशत हिस्से पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने व बिखराव वाली हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।
विज्ञापन


इसके अलावा गरज चमक के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। बारिश की इन गतिविधियों से तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में गर्मी ने लगातार रफ्तार पकड़ रखी है और संपूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। सोमवार को फरीदाबाद में 43.1 डिग्री, फतेहाबाद में 42.2 और जींद में 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर भीषण गर्मी और कुछ स्थानों पर लू भी अपने तेवर दिखा रही हैं। इस कारण थार मरुस्थल की तरफ से शुष्क और गर्म पश्चिमी हवाओं का आना, प्रति चक्रवात और सूर्य देव की उष्ण व चमकदार धूप है।


उधर, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके पर आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। साथ ही अरब सागर से दक्षिणी पश्चिमी हवाओं से पसीने वाली गर्मी अपने रंग दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed