फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana weather, Chances of rain and hailstorm for three days from March 1, temperature will drop

हरियाणा का मौसम: एक मार्च से तीन दिन तक बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार, तापमान में आएगी गिरावट

Thu, 29 Feb 2024 10:34 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 29 Feb 2024 10:34 AM IST
सार

हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना रहेगी। वीरवार रात को एक मजबूत श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होगा। इसके असर से 1 से 3 मार्च के दौरान पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

विज्ञापन
Haryana weather, Chances of rain and hailstorm for three days from March 1, temperature will drop
हरियाणा में मौसम बदला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में वीरवार रात से मौसम में फिर से बदलाव आएगा। इसके साथ ही 1 से 3 मार्च के दौरान प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना रहेगी। बारिश से तापमान में फिर से गिरावट आएगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वीरवार रात को एक मजबूत श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होगा।

विज्ञापन


विक्षोभ के असर से दक्षिणी पंजाब व उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। चूंकि बंगाल की खाड़ी में भी एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है तो इसे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों जगहों से पूरी नमी मिलेगी। इसके असर से 1 से 3 मार्च के दौरान पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।
विज्ञापन


इस दौरान हवाओं की गति से 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। इसके अलावा कहीं-कहीं गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, पानीपत व सोनीपत के लिए ऑरेंज और बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 2 मार्च को इस विक्षोभ का अधिक असर रहेगा। इस विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ एक बार फिर से धुंध व तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई

सोनीपत में सुबह से ही धूप खिली हुई है। न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। तापमान 10 डिग्री से कम होने से लोगों को सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है। दिनभर तेज हवा चलने से प्रदूषण का स्तर हरे रंग में है। 1 मार्च से बारिश आने की संभावना जताई गई है।

झज्जर में सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकली हुई है। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह और शाम को हल्की ठंड पड़ रही है।

नारनौल में सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने आज से मौसम बदलने की एडवाइजरी जारी की। नारनौल में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रेवाड़ी में सुबह से ही धूप निकली हुई है। हवाएं भी चल रही है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed