फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather: Another western disturbance will be active on 8th oct

Haryana Weather: 8 को एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, दो दिन उत्तरी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना

Sun, 06 Oct 2024 11:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 11:35 PM IST
सार

रविवार सुबह पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र व कैथल में बिखराव वाली बारिश हुई। इस दौरान अंबाला में 9.9 एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
Haryana Weather: Another western disturbance will be active on 8th oct
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के हिसार में 8 अक्तूबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से दो दिनों तक उत्तरी जिलों में बूंदबांदी की संभावना रहेगी। हालांकि बाकी जिलों में इसका प्रभाव काफी रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 8 अक्तूबर को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, जिससे 8 व 9 अक्तूबर को पंचकूला, कैथल, कुरुक्षेत्र व अंबाला जिले में कहीं-कहीं बिखराव वाली बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि बाकी जिलों में आंशिक रूप से बादलवाही रहेगी।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ आगे निकला
वहीं 4 अक्तूबर को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ रविवार को आगे निकल गया। हालांकि रविवार सुबह पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र व कैथल में बिखराव वाली बारिश हुई। इस दौरान अंबाला में 9.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं बाकी जिलों में मौसम लगभग साफ रहा और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हिसार का बालसमंद व महेंद्रगढ़ सबसे गर्म रहे। दोनों जगह दिन का तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोनीपत में सबसे कम 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो अंबाला में 20.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed