फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana team became runner-up in National Women's Boxing

राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी में हरियाणा की टीम बनी उपविजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Haryana team became runner-up in National Women's Boxing
राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देत - फोटो : Hisar
हिसार। पांचवीं एलीट राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड व हरियाणा की टीमों ने 12 मुकाबलों में से 9 मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीते हैं। प्रतियोगिता के आखिरी दिन सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित फाइनल मुकाबलों में आरएसपीबी ने 5 व हरियाणा की 4 बॉक्सर ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रेलवे की टीम चैंपियन जबकि हरियाणा की टीम उपविजेता रही। दोनों टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा तेलंगाना, दिल्ली व राजस्थान की एक-एक खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किए। अब सभी विजेता खिलाड़ी दिसंबर में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में सीधा हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता के दौरान तेलंगाना की निखत जरीन ने 50-52 किलोग्राम भार वर्ग में पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष व स्पाइस जेट के सीईओ अजय सिंह पहुंचे। वहीं हरियाणा हेल्थ डिपार्टमेंट की डीजी डॉ. वीना सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि के तौर पर बीएफआई के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजेश भंडारी व वाइस प्रेसिडेंट महाऋषि देबोजी उपस्थित हुए। इस मौके पर बीएफआई के वाइस प्रेसीडेंट नरेन्द्र निरमाण, ज्वाइंट सेक्रेटरी संतोष दत्ता, आर राजेंद्रन, टेक्निकल डेलीगेट डॉ. डीपी भट्ट, कंपीटिशन कमेटी के चेयरमैन एसके शांडिल्य, कमेटी के महासचिव राजन शर्मा, रिंग ऑफिशियल कमीशन के सेक्रेटरी विरेन्द्र ठाकुर, अर्जुन अवार्डी, सिलेक्शन कमेटी के सदस्य व कर्नाटका बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष सीसी मछइया, द्रोणाचार्य व अर्जुन अवॉर्डी राजकुमार सांगवान, जितेंद्र, जीएस संधू, शिव सिंह, अनूप, महावीर, सागर मल, भास्कर भट्ट व द्रोणाचार्य अवॉर्डी उषा नागाशेट्टी और जगदीश मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरे देश में धूम मचा रहे हरियाणा के बॉक्सर : अजय सिंह
बीएफआई के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि हरियाणा के बॉक्सिंग खिलाड़ी आज पूरे देश में धूम मचा रहे हैं। हिसार में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इसके लिए आयोजक अध्यक्ष प्रेसीडेंट व पूर्व अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अनिल मान बधाई के पात्र हैं। भविष्य में भी ऐसे और आयोजन हिसार में करवाने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार चला रही कई योजनाएं : डॉ. वीना सिंह
हरियाणा हेल्थ डिर्पाटमेंट की डीजी डॉ. वीना सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर कहा कि हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए काफी काम कर रही है। खिलाडिय़ों को आगे बढने के लिए कई तरह की योजनाएं सरकार चला रही है। इसका असर भी दिख रहा है और हरियाणा के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी बढ़िया खेल कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
तेलंगाना की निखत जरीन चुनीं गई बेस्ट बॉक्सर
तेलंगाना टीम में खेल रही बॉक्सर निखत जरीन इस टूर्नामेंट की बेस्ट बॉक्सर चुनी गई। निखत जरीन ने फाइनल में हरियाणा की मीनाक्षी को 4-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है। इस दौरान निखत जरीन ने बातचीत में बताया कि लड़कियों को कमजोर समझते हैं। इसलिए मैंने बॉक्सिंग चुना और इसमें करियर बनाने की ठान ली। निखत ने बताया कि अब तो वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने के लिए जी-जान एक कर देंगी। निखत ने माना कि कोरोना के कारण सभी खिलाड़ियों का खेल काफी प्रभावित हुआ हैं, लेकिन अब फिर खेल पटरी पर आना शुरू हो गया है।
मैं इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेना चाहती थी और दूसरे खिलाडिय़ों को मौका देना चाहती थी। लेकिन प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने वालों को ही वर्ल्ड चैंपियनशिप में भेजने के फेडरेशन के फैसले के कारण प्रतियोगिता में भाग लिया। यह अच्छा भी रहा, क्योंकि इस बार काफी टफ कंपीटिशन देखने को मिला। - पूजा रानी, ओलंपियन, बॉक्सर
लॉकडाउन में घर रहकर फिटनेस पर काफी ध्यान दिया। इस प्रतियोगिता से 10 दिन पहले मैंने रोहतक के साई में कोच रामानंद से प्रशिक्षण लिया। उससे पहले साई में कोच एमएस ढाका के पास प्रशिक्षण ले रही थी। इस प्रतियोगिता को लेकर प्रैक्टिस का समय भी बढ़ाया। रोजाना आठ घंटे अभ्यास करती थी। - स्वीटी बूरा, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर

स्वीटी बूरा की उपलब्धियां
- 2021 में दुबई में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक
- 2019 में प्रेजीडेंट कंप में कांस्य पदक
- 2019 में गुवाहटी में हुई इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक
- 2018 में बुलगारिया में 69वां स्ट्रेंजा कप में कांस्य पदक

तेलंगाना की निखत जरीन। जिन्हे टूर्नामेंट का बेस्ट बॉक्सर चुना गया। संवाद

तेलंगाना की निखत जरीन। जिन्हे टूर्नामेंट का बेस्ट बॉक्सर चुना गया। संवाद- फोटो : Hisar

हरियाणा टीम व कोच को ट्रॉफी देकर सम्मानित करती ऊषा मान व अन्य।  संवाद

हरियाणा टीम व कोच को ट्रॉफी देकर सम्मानित करती ऊषा मान व अन्य। संवाद- फोटो : Hisar

पंच का दम दिखाती हरियाणा टीम की स्वीटी बूरा व रेलवे की भाग्यवती कचारी। संवाद

पंच का दम दिखाती हरियाणा टीम की स्वीटी बूरा व रेलवे की भाग्यवती कचारी। संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed