फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana sub junior boxing competition starts from today

Hisar News: हरियाणा सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Haryana sub junior boxing competition starts from today
जाट धर्मशाला में आराम करती बॉक्सिंग खिलाड़ी । 
हिसार। गंगवा के मनजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब में वीरवार से लड़कों और लड़कियों की तीसरी हरियाणा सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज होगा। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 600 बॉक्सर रिंग में मुक्के बरसाएंगे। बुधवार को खिलाड़ी हिसार पहुंच गए और रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया। वहीं, प्रतियोगिता 24 से 27 जुलाई तक चलेगी। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में नलवा से विधायक रणधीर पनिहार पहुंचेंगे। लड़कियों की रहने की व्यवस्था जाट धर्मशाला और लड़कों की कुम्हार धर्मशाला में की गई है। वहीं, खिलाड़ियों के खाने की व्यवस्था मनजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब के पास की गई है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए बुधवार शाम तक सभी जिलों से खिलाड़ी पहुंच गए। इस चैंपियनशिप में हिसार, भिवानी और रोहतक साई से भी खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में 30 किलोग्राम भारवर्ग, 33 किलोग्राम भारवर्ग, 35, 37, 40, 43, 46, 49, 52, 55, 58, 61, 64, 70 और 70 से ऊपर भारवर्ग में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता 27 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियन बॉक्सर नोएडा में नेशनल में दिखाएंगे दम
हरियाणा सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के चैंपियन बॉक्सर नोएडा में होने वाली प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता 7 से 14 अगस्त तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में चैंपियन बनने के लिए खिलाड़ी क्लब में अभ्यास करते नजर आए। इस प्रतियोगिता का आयोजन यूथ बॉक्सिंग एसोसिएशन हिसार और मनजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब की ओर से किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के लिए प्रदेशभर से खिलाड़ी पहुंच चुके हैं। रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस प्रतियोगिता के चैंपियन खिलाड़ी अगले माह नोएडा में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। प्रतियोगिता को लेकर हमारी ओर से तैयारी पूरी हो चुकी है। खिलाड़ियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- रविंद्र पानू, जनरल सेक्रेटरी, हरियाणा बॉक्सिंग संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed