फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Rain in Hisar narnaul weather update

Haryana: बरसात से तापमान में गिरावट, हिसार सहित कई जिलों में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि; आगे ऐसा रहेगा मौसम

Fri, 27 Dec 2024 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 27 Dec 2024 03:54 PM IST
सार

हरियाणा में शुक्रवार को बरसात हुई। सुबह के समय कोहरा व बादल भी छाए रहे। इस दौरान दिन के औसत तापमान में  गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन
Haryana Rain in Hisar narnaul weather update
बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में शुक्रवार सुबह माैसम बदल गया। 22 दिसंबर की रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के बाद शुक्रवार अल सुबह से रुक रुक कर बारिश होती रही। प्रदेश के पूर्वी जिलों सहित एनसीआर एरिया में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो शनिवार को भी इस विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिणी जिलों में बारिश की गतिविधियां होंगी।

विज्ञापन




मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। इसके असर से दूसरे दिन भी कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि यह विक्षोभ रविवार को हरियाणा से आगे निकल जाएगा। इसके बाद एक बार फिर से बर्फीली हवाएं चलने से से दिन व रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।आने वाले दो तीन दिनों तक एक बार फिर से कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति और सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नारनाैल में बादलों की गर्जना के साथ बारिश शुरू

महेंद्रगढ़ जिले में रात को तेज हवा चलने के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ, जो सुबह तक जारी रहा। मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। रात भर हल्की से मध्यम बारिश होने पर किसानों के चेहरे खिल गए हैं। इस मौसम प्रणाली का असर 27 को ज्यादातर हिस्सों पर देखने को मिलेगा, जबकि 28 को इस मौसम प्रणाली का उत्तरी और पूर्वी हिस्सों पर देखने को मिलेगा। इस दौरान बादलों की आवाजाही और दिन के तापमान में गिरावट कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिलेगी। 29 से सम्पूर्ण इलाके में ठंड के ट्रिपल अटैक कोल्ड डे कोल्ड वेब और कोहरा अपने तेवरों को दिखाएगा।  




हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पहले  उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल रोहतक चरखी ददरी झज्जर, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत सहित दिल्ली एनसीआर 50 से 75 प्रतिशत क्षेत्र में तेज गति से हवाएं चलने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना रहेगी। एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को नकारा नहीं जा सकता। जबकि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना रहेगी।

अल सुबह से झज्जर में हो रही बारिश

झज्जर व आसपास के क्षेत्र में अल सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही हैं। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। यह बारिश किसानों की फसलों के लिए बढ़िया बताई जा रही हैं। बारिश के चलते शहर के मुख्य मार्गो पर पानी भर गया। सुबह-सुबह बारिश के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हुई। बारिश के चलते अधिकतर बच्चों ने छुट्टी भी कर ली और कुछ बारिश में छाता लेकर जाते नज़र आए। बारिश के चलते अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया।

सिरसा में बारिश के साथ एक से दो मिनट गिरे ओले

सिरसा में सुबह से रूक रूककर बारिश हो रही है। दोपहर 2 बजे हुए बारिश में एक से दो मिनट तक कुछ एरिया में ओले भी पड़े है। बारिश औरओले के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं, बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर के कई जहां पर जलभराव देखने को मिला है। बाजारों में बारिश में भी पुलिस कर्मी ट्रैफिक व्यवस्था बनाते हुए नजर आए।  कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश गेहूं व अन्य फसलों के लिए लाभदायक है।

झज्जर में दिनभर गरज के साथ झमाझम हुई बारिश

झज्जर में शुक्रवार अल सुबह से शुरू हुई बारिश देर शाम तक रुक-रुककर जारी रही। पूरा दिन गरज के साथ झमाझम बारिश होती रही। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से शुक्रवार अल सुबह ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। दिन निकलने के साथ ही गरज के साथ तेज बारिश पूरा दिन होती रही। इससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। बारिश के चलते लोग जरूरी कार्य होन पर ही घर से निकले। सुबह से बारिश होने के चलते विद्यार्थियों को स्कूल जाने और फिर वापस आने में परेशानी हुई, क्योंकि मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ था।



शुक्रवार को बारिश गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। बारिश के चलते अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो 28 दिसंबर को भी इस मौसम प्रणाली का उत्तरी और पूर्वी हिस्सों पर असर देखने को मिलेगा। इस दौरान बादलों की आवाजाही और दिन के तापमान में गिरावट कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिलेगी। 29 दिसंबर से इलाके में ठंड के ट्रिपल अटैक कोल्ड डे कोल्ड वेब और कोहरा अपने तेवरों को दिखाएगा।

शहर के मुख्य मार्गों पर भरा पानी
बारिश की वजह से शहर के मुख्य मार्गों पर पानी भर गया। शहर के बीकानेर चौक स्कूल के पास, हरिपुरा मोहल्ला, दमदमा मोहल्ला, बर्फखाना रोड, कोसली रोड, पुराना तहसील रोड, आर्य नगर, आंबेडकर चौक, नेताजी सुभाष चौक, सिलानी गेट, चौपटा बाजार, पुराना बस अड्डा रोड, छिकारा चौक से भगत सिंह चौक, धौड़ चौक, बैंक रोड पर बारिश का पानी जमा हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोनीपत में हल्की बारिश से शहर में हुआ जलभराव

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते जिलेभर में हुई हल्की बारिश से जलभराव हो गया। दिनभर थम-थमकर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार शनिवार को भी बारिश आने की संभावना है। जगह-जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। पिश्चमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर से बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार तडक़े पांच बजे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। सोनीपत शहर में हुई हल्की बारिश के बाद कई क्षेत्रों में पानी भर गया।



मामा भांजा चौक, रोहतक रोड, बहालगढ़ रोड, फाजिलपुर, सेक्टर-14 व 15, गीता भवन चौक, शनि मंदिर रोड, अग्रसेन चौक, सुभाष स्टेडियम के सामने, सूरी पेट्रोल पंप वाली गली के सामने समेत कई स्थानों पर जलभराव से आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोनीपत बस अड्डे परिसर में भी बस यात्रियों को पानी व कीचड़ की वजह से परेशानी झेलनी पड़ी। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया, एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया जा रहा था। दो दिन तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
रबी सीजन की फसलों को फायदा

सोनीपत जिले में शीतकालीन बारिश से रबी सीजन की फसलों की बढ़वार पर भी असर पड़ेगा। किसानों को पाले से फसलों को बचाने के लिए सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। गेहूं के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की सब्जियों की बढ़वार भी बेहतर होगी। सोनीपत जिले में लगभग 1 लाख 45 हजार हैक्टेयर भूमि में गेहूं की बिजाई की गई है। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार 28 दिसंबर को भी बारिश जारी रहेगी।

कैथल के सीवन क्षेत्र में पड़े ओले, बढ़ी ठंडक

कैथल में सुबह से रुक-रुक बारिश जारी है। यह शाम साढ़े तीन बजे तक भी नहीं थमी है। बारिश के बाद से ही ठिठुरन बढ़ी है। इसी कड़ी में दोपहर के समय सीवन क्षेत्र में कस्बा सीवन और खानपुर गांव में करीब दो मिनट तक ओल पड़े। ओले बढ़ने के बाद ठंडक और अधिक बढ़ गई। बता दें  कि मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया था। इसके तहत सुबह से ही रुक-रुक बारिश जारी है। शुक्रवार अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी कम हुआ है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed