{"_id":"6250030792186163f63c06f6","slug":"haryana-power-minister-ranjit-singh-made-verbal-attack-on-congress-state-president-kumari-selja","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: कुमारी सैलजा पर बरसे बिजली मंत्री रणजीत सिंह, कहा-भूपेंद्र हुड्डा ही बनेंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: कुमारी सैलजा पर बरसे बिजली मंत्री रणजीत सिंह, कहा-भूपेंद्र हुड्डा ही बनेंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
Fri, 08 Apr 2022 03:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 08 Apr 2022 03:10 PM IST
सार
रणजीत सिंह ने कहा कि सैलजा के पिता सिरसा से छह बार सांसद रहे। वह भी दो बार सांसद बनी फिर मैंने कांग्रेस में रहते हुए उनको दोबारा हराया भी। उन्होंने दावा किया कि कुमारी सैलजा एक आधे दिन की ही अध्यक्ष हैं। भूपेंद्र हुड्डा कांग्रेस अध्यक्ष बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन
हिसार में बोलते बिजली मंत्री रणजीत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा पर जुबानी हमला बोला। हिसार मे मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब मैं कांग्रेस में शामिल हुआ तब कुमारी सैलजा ने मेरा विरोध किया था। कांग्रेस में रहते हुए मैं उन्हें सांसद के चुनाव में दो बार हराता रहा। अब उन्हें अपना पुराना दर्द याद आ रहा है। मुझे उनकी नहीं कांग्रेस की चिंता थी, जिसका बंटाधार हो गया।
विज्ञापन
मीडिया कर्मियों ने रणजीत सिंह ने सवाल किया कि कुमारी सैलजा ने कहा है कि रणजीत सिंह को कांग्रेस की बड़ी चिंता रहती है? जवाब में रणजीत सिंह ने कहा कि सैलजा के पिता सिरसा से छह बार सांसद रहे। वह भी दो बार सांसद बनी फिर मैंने कांग्रेस में रहते हुए उनको दोबारा हराया भी। उन्होंने दावा किया कि कुमारी सैलजा एक आधे दिन की ही अध्यक्ष हैं। भूपेंद्र हुड्डा कांग्रेस अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। रणजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी पहले भी थी। मैंने दो बार कुमारी सैलजा को हराया तो उन्हें लगा कि मैं उन्हें जीतने नहीं दूंगा। इस कारण वह सिरसा लोकसभा सीट छोड़कर अंबाला चली गई। उनको यह पुराना दर्द है। वैसे मेरी छोटी बहन हैं मैं उन्हें कुछ नहीं कहूंगा। अब उन्हें संतोष कर लेना चाहिए। कांग्रेस में अब नकली लोगों की राजनीति खत्म हो गई है। अब उनका इतिहास बंद हो गया, उन्हें अब छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फिलहाल मैं निर्दलीय विधायक हूं। भाजपा सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया हुआ है। भाजपा मेरी प्राथमिकता रहेगी, अगर टिकट नहीं दी तो फिर देखेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा किसी को फॉलो नहीं करता। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में सभी अनुभवहीन आदमी विधानसभा में पहुंच गए हैं। कोई ऑटो चलाने वाला तो कोई मोबाइल ठीक करने वाला है। पंजाब के आर्थिक हालात सही नहीं है। बॉर्डर स्टेट होने के कारण अधिक चुनौती हैं। केजरीवाल दिल्ली से रिमोट से सरकार चलाएंगे तो पता नहीं क्या हालात होंगे। बिजली मंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ पर पहला हक हरियाणा का है।
विज्ञापन