फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Power Minister Ranjit Chautala hear public grievances in PWD Rest House at Hisar 

Hisar: जन समस्याएं सुनने पहुंचे बिजली मंत्री का पारा चढ़ा, नारनौंद एसडीओ से कहा-बहुत शिकायतें हैं, यहीं खड़े हो जाओ 

Tue, 05 Jul 2022 05:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Jul 2022 05:09 PM IST
सार

गांव कापड़ों के ग्रामीणों ने शिकायत की कि ग्रामीण बिजली मीटर लगवाना चाहते हैं लेकिन एसडीओ मीटर नहीं होने की बात कहकर वापस भेज देते हैं। कई ग्रामीण तो ऐसे हैं जो बिजली मीटर के लिए चार-चार बार अप्लाई कर चुके हैं।

विज्ञापन
Haryana Power Minister Ranjit Chautala hear public grievances in PWD Rest House at Hisar 
हिसार में जन शिकायतें सुनने पहुंचे बिजली मंत्री रणजीत चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बिजली मंत्री रणजीत चौटाला मंगलवार को हिसार में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बिजली निगम तथा अन्य विभागों से जुड़ी जन शिकायतें सुनने पहुंचे। इस दौरान नारनौंद क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ज्यादा शिकायतें आने पर बिजली मंत्री का पारा चढ़ गया और उन्होंने नारनौंद एसडीओ को जमकर फटकार लगाई। बिजली मंत्री ने नारनौंद एसडीओ से कहा कि तेरी तो बहुत शिकायतें हैं, ऐसा कर तू यहीं पर खड़ा हो जा।

विज्ञापन


गांव कापड़ों के ग्रामीणों ने शिकायत की कि ग्रामीण बिजली मीटर लगवाना चाहते हैं लेकिन एसडीओ मीटर नहीं होने की बात कहकर वापस भेज देते हैं। कई ग्रामीण तो ऐसे हैं जो बिजली मीटर के लिए चार-चार बार अप्लाई कर चुके हैं। इसी बीच ग्रामीणों ने कहा कि बिजली मीटर को लेकर यही हालात पड़ोसी के कई गांव में भी है। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली मीटर ने लगने से जहां ग्रामीणों को परेशानी हो रही है दूसरी तरफ सरकार को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस पर एसडीओ ने कहा कि वह सुबह भेजकर मीटर लगवा देंगे। ग्रामीणों ने पलटवार करते हुए कहा कि सर, यह झूठ बोल रहे हैं। यहां पर हां कर देंगे और फिर हमें परेशान करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि हम चाहते हैं कि जिन्होंने मीटर अप्लाई किए हैं गांव में उन सभी के मीटर लगने चाहिए। मीटर चाहे खंभे पर लगा दें, हमें कोई आपत्ति नहीं है। इसके लिए एसडीओ ने 15 दिन का समय मांगा। बिजली मंत्री ने कहा कि 15 नहीं 7 दिन के अंदर गांव में मीटर लग जाने चाहिए अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं तुम्हें सस्पेंड कर दूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डूल्ट गांव के जेई को किया निलंबित 

इस दौरान बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने फतेहाबाद जिले के गांव डूल्ट के जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया है। पैसे मांगने के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया है। मंत्री ने इस मामले की जांच के भी आदेश दिए हैं।

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed