फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Police, Home Guard and NCC contingents will take out march past

गणतंत्र दिवस समारोह में कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजित होंगे कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Haryana Police, Home Guard and NCC contingents will take out march past
हिसार। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर अधिकारियों को सभी कार्यक्रम कोविड प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित मापदंडों के अनुसार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वे मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर आयोजित की गई बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहीं थी।
विज्ञापन

उन्होंने शहीद स्मारक एवं महावीर स्टेडियम में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला सैनिक बोर्ड के सचिव को शहीद स्मारक पर शहीदों के नाम लिखवाने और स्वतंत्रता सेनानियों एवं युद्घ विरांगनाओं का सम्मान करने के लिए समुचित प्रबंधन करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा पुलिस, होमगार्ड व एनसीसी सहित विभिन्न टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट निकाला जाएगा। महावीर स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर बिजली, पेयजल, बैरिकेटिंग, बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट सहित विभिन्न कार्यों का समुचित प्रबंध करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि समारोह में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, नगराधीश विजया मलिक, एसडीएम जगदीप सिंह, जिला राजस्व अधिकारी विजेंद्र सिंह, तहसीलदार हरिकेश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed