{"_id":"6706a95ca5d84ff6f3024a73","slug":"haryana-mla-savitri-jindal-reached-delhi-with-mp-son-naveen-supported-bjp-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सांसद बेटे नवीन संग दिल्ली पहुंचीं विधायक सावित्री जिंदल, भाजपा को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सांसद बेटे नवीन संग दिल्ली पहुंचीं विधायक सावित्री जिंदल, भाजपा को दिया समर्थन
Wed, 09 Oct 2024 09:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 09 Oct 2024 09:33 PM IST
सार
सावित्री जिंदल बोलीं कि जनता से किए गए विकास कार्यों के वादे को पूरा कराने के लिए निर्णय लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली में भाजपा नेताओं के साथ हिसार की विधायक सावित्री जिंदल, उनके बेटे नवीन जिंदल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी हिसार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने वाली देश की सबसे धनी महिला सावित्री जिंदल ने जीत के 24 घंटे के अंदर ही बुधवार को दिल्ली दरबार पहुंचकर भाजपा को समर्थन कर दिया है। अपने बेटे कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल के साथ वह भाजपा के चुनाव प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी बिप्लब देब और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली से मिलीं।
विज्ञापन
सावित्री हिसार से भाजपा के टिकट की दावेदार थीं, लेकिन पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को प्रत्याशी बनाया। इसके बाद सावित्री ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा और चुनाव में जीत भी दर्ज की। बुुधवार दोपहर सावित्री अपने सांसद बेटे नवीन के साथ भाजपा कार्यालय दिल्ली पहुंचीं और भाजपा को समर्थन दे दिया।
विज्ञापन
दिल्ली में सावित्री ने कहा कि हिसार के विकास के लिए जनता से जो वादे किए गए हैं उनको पूरा कराने के लिए भाजपा का समर्थन किया है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और हरियाणा के बाद अब दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन