फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: MLA Savitri Jindal reached Delhi with MP son Naveen, supported BJP

Haryana: सांसद बेटे नवीन संग दिल्ली पहुंचीं विधायक सावित्री जिंदल, भाजपा को दिया समर्थन

Wed, 09 Oct 2024 09:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Oct 2024 09:33 PM IST
सार

सावित्री जिंदल बोलीं कि जनता से किए गए विकास कार्यों के वादे को पूरा कराने के लिए निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
Haryana: MLA Savitri Jindal reached Delhi with MP son Naveen, supported BJP
दिल्ली में भाजपा नेताओं के साथ हिसार की विधायक सावित्री जिंदल, उनके बेटे नवीन जिंदल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी हिसार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने वाली देश की सबसे धनी महिला सावित्री जिंदल ने जीत के 24 घंटे के अंदर ही बुधवार को दिल्ली दरबार पहुंचकर भाजपा को समर्थन कर दिया है। अपने बेटे कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल के साथ वह भाजपा के चुनाव प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी बिप्लब देब और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली से मिलीं।

विज्ञापन


सावित्री हिसार से भाजपा के टिकट की दावेदार थीं, लेकिन पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को प्रत्याशी बनाया। इसके बाद सावित्री ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा और चुनाव में जीत भी दर्ज की। बुुधवार दोपहर सावित्री अपने सांसद बेटे नवीन के साथ भाजपा कार्यालय दिल्ली पहुंचीं और भाजपा को समर्थन दे दिया।
विज्ञापन


दिल्ली में सावित्री ने कहा कि हिसार के विकास के लिए जनता से जो वादे किए गए हैं उनको पूरा कराने के लिए भाजपा का समर्थन किया है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और हरियाणा के बाद अब दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed