फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Election Barwala hisar MLA Jogi Ram Sihag left JJP almost ticket confirm from BJP

Haryana Election: जजपा को एक और झटका, बरवाला विधायक जोगी राम सिहाग ने छोड़ी पार्टी, भाजपा से टिकट लगभग तय

Sun, 18 Aug 2024 05:35 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 18 Aug 2024 05:35 PM IST
सार

हिसार के बरवाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक जोगी राम सिहाग ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रविवार को जजपा को अलविदा कह दिया। सिहाग का भाजपा से टिकट तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
Haryana Election Barwala hisar MLA Jogi Ram Sihag left JJP almost ticket confirm from BJP
बरवाला विधायक जोगी राम सिहाग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से जननायक जनता पार्टी (जजपा) के कई विधायक व नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। वहीं रविवार को एक और विधायक ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। जजपा के बरवाला से विधायक जोगी राम सिहाग ने इस्तीफा दे दिया। इससे पहले जजपा के चार विधायक पार्टी को छोड़ चुके हैं। जोगी राम सिहाग पांचवें विधायक हैं जिन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है।  
विज्ञापन


बरवाला से विधायक जोगी राम सिहाग पर जजपा पहले ही भाजपा के पक्ष में रहने का आरोप लगा चुकी है। जजपा पहले ही जोगी राम सिहाग और राम निवास सुरजाखेड़ा को अयोग्य करार देने का पत्र विधानसभा अध्यक्ष को लिख चुकी है। भाजपा से सिहाग का टिकट तय माना जा रहा है। इससे पूर्व उकलाना से विधायक अनूप धानक, टोहाना से देवेंद्र बबली, गुहला चीका से ईश्वर सिंह और शाहबाद से रामकरण काला ने इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जोगी राम सिहाग का भाजपा की ओर से बरवाला से टिकट पक्की मानी जा रही है। जजपा की हालत और अपनी टिकट पक्की होने के बाद सिहाग ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। लोकसभा चुनाव में विधायक जोगी राम सिहाग व राम निवास ने भाजपा के पक्ष में प्रचार किया था। हालांकि पार्टी से इन लोगों ने तब तक इस्तीफा नहीं दिया था, मगर पार्टी इन्हें कार्यक्रमों में नहीं बुलाती थी। अब जोगी राम ने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में छोड़ी थी भाजपा
जोगी राम सिहाग 2019 में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर जजपा में शामिल हुए थे। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र पुनिया को हराया था। हिसार की बरवाला विधानसभा सीट से जोगी राम सिहाग 45 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। हरियाणा के हिसार जन्मे जोगी राम सिहाग किसान परिवार से आते हैं, वह 12वीं पास हैं।


पार्टी में बचे तीन विधायक
वहीं, रामकुमार गौतम भी लंबे समय से किनारा किए हुए हैं। ऐसे में 2019 में 10 विधायकों के साथ किंगमेकर बनी जजपा में अब केवल तीन विधायक ही रह गए हैं। इनमें जींद के उचाना कलां से विधायक दुष्यंत चौटाला, उनकी मां बाढड़ा से विधायक नैना चौटाला व जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed