फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Dallewal reached Hisar, said - farmers will again launch a big movement to guarantee MSP

Haryana: डल्लेवाल पहुंचे हिसार, बोले- किसान एमएसपी की गारंटी के लिए फिर करेंगे बड़ा आंदोलन

Fri, 22 Mar 2024 09:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Mar 2024 09:17 PM IST
सार

माजरा प्याऊ के निर्माणाधीन सतरोल खाप के चबूतरे पर शहीद किसान शुभकरण की श्रद्धांजलि सभा हुई। 

विज्ञापन
Haryana: Dallewal reached Hisar, said - farmers will again launch a big movement to guarantee MSP
किसानों को संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा सरकार किसान आंदोलन से सहमी हुई है। किसान पूरी मजबूती के साथ मांगें पूरी करवा कर ही दम लेंगे। अगर एमएसपी की गारंटी की मांग पूरी नहीं की तो किसान फिर बड़ा आंदोलन होगा। हर गांव की तरफ से हरियाणा-पंजाब के बॉर्डरों पर लगे पक्के मोर्चों पर हरियाणा के हर एक गांव से एक झोपड़ी जरूर बननी चाहिए। उक्त शब्द भारतीय किसान यूनियन एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने शहीद युवा किसान शुभकरण को श्रद्धांजलि देने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए कहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

शुक्रवार को हिसार के गांव माजरा प्याऊ के निर्माणाधीन सतरोल खाप के चबूतरे पर शहीद युवा किसान शुभकरण की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों के किसानों ने भाग लिया। डल्लेवाल ने कहा कि सरकार किसानों को उनके हकों के लिए आंदोलन करने से रोक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर किले गड़वा दी, बैरिकेड्स पर कंटीली तार लगाकर बॉर्डर बना दिए गए। ऐसा महसूस हुआ कि हम इस देश के निवासी न होकर किसी और देश के हैं। हमारे युवा किसान शुभकरण की मौत हो गई यह कैसा लोकतंत्र है। एकजुट होकर मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण सिंहने कहा कि भाजपा जब सत्ता में आई थी तो देश पर कर्ज बहुत कम था। आज हमारा देश कर्ज में डूबा हुआ है। महंगाई चरम सीमा पर है। 2022 तक किसानों की आई दुगना करने का वादा यह सरकार भूल चुकी है।


एमएसपी लागू करने के लिए आंदोलन कर रहे किसानों पर सरकार गोलियां चलाकर उनको शहीद करने का काम रहीं है। भारतीय किसान नौजवान यूनियन के अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि किसान शांति पूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। निहत्थे किसानों पर गोलियां चलाकर आंदोलन को दबाने का काम किया है, लेकिन किसान दबने वाला नहीं है।

इस मौके पर बलदेव सिंह सिरसा, अमरजीत सिंह, जरनैल सिंह चहल, लखविंदर सिंह सिरसा, हरपाल सिंह, सुखजीत सिंह, रमनदीप मान, मनजीत राय, बलवान लोहान, हर्षदीप गिल, दशरथ मलिक, शीलू लोहान, सतीश पुट्टी, जगबीर माजरा, जंगी लोहान, मास्टर सतबीर पेटवाड़, मास्टर प्रताप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed