{"_id":"6a4a2a7f981144f32b0ec0e3","slug":"haryana-crime-taxi-driver-stabbed-to-death-main-accused-dies-by-suicide-after-posting-video-2026-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कत्ल और सुसाइड: 'जिंदगी में कभी प्यार ना करिओ, प्यार का अंत मौत...', टैक्सी चालक की हत्या के बाद रवि ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कत्ल और सुसाइड: 'जिंदगी में कभी प्यार ना करिओ, प्यार का अंत मौत...', टैक्सी चालक की हत्या के बाद रवि ने दी जान
Sun, 05 Jul 2026 03:27 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 05 Jul 2026 03:27 PM IST
सार
हिसार के गैबीपुर नहर पर टैक्सी चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी ने फंदा लगा लिया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। आरोपी ने खुदकुशी से पहले वीडियो भी बनाया था।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के गैबीपुर के नजदीक नहर पर शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गाड़ी धो रहे बुढ़ाखेड़ा निवासी दो टैक्सी चालकों पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। गर्दन और सीने पर कई वार होने से घायल विष्णु (26) की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त पारस (25) घायल हो गया।
इस वारदात के करीब साढ़े तीन घंटे बाद मुख्य आरोपी रवि ने उचाना कलां (जींद) रेलवे स्टेशन के पास फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर बताया कि प्रेमिका की किसी और से शादी से वह आहता था और उसके पति की हत्या करने गया था लेकिन वह भाग गया।
बरवाला थाना प्रभारी ईश्वर सिंह के मुताबिक घायल पारस ने बताया कि वह अपने दोस्त विष्णु के साथ गाड़ी धोने के लिए प्रभुवाला-गैबीपुर के बीच नहर पर आया था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और उसे कुछ बात करने के बहाने अपने साथ ले गए। विष्णु भी उनके पीछे-पीछे आ गया।

अचानक तीनों युवकों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए भागा तो हमलावर उसके पीछे दौड़ पड़े। उसने टोहाना मार्ग पर नहर पुल के पास एक ढाबे में घुसकर अपनी जान बचाई लेकिन हमलावरों ने विष्णु को पकड़ लिया और उस पर चाकुओं से कई वार किए।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विष्णु के शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भिजवाया और पारस को बरवाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस को जीआरपी से मिली रवि की आत्महत्या की सूचना
शाम करीब सात बजे बरवाला पुलिस को जीआरपी से सूचना मिली कि रवि नाम के युवक ने उचाना कलां रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके मोबाइल फोन में एक वीडियो मिला है जिसमें वह गैबीपुर में दो युवकों पर हमले की बात कर रहा है। जीआरपी चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पारस बोला- हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं
पारस ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ में टैक्सी चलाता है और दोस्ती के नाते विष्णु के साथ नहर पर आया था। हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है। हमलावरों में प्रभुवाला गांव का रवि नामक युवक शामिल था। वह पहले भी हमला कर चुका है लेकिन डायल-112 पर सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

तीन बहनों का इकलौता भाई था विष्णु
पारस ने बताया कि विष्णु खेती के साथ-साथ गाड़ी चलाने का काम करता था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटियां हैं। इस घटना के बाद उसके परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल पारस के बयान लिए हैं। विष्णु के शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा।

जिंदगी में कभी प्यार ना करिओ, प्यार का अंत मौत होवै है...
आत्महत्या करने से पहले हत्यारोपी रवि ने बनाया वीडियो
गैबीपुर में विष्णु की हत्या के मुख्य आरोपी प्रभुवाला निवासी रवि ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। एक मिनट 46 सेकेंड के इस वीडियो में रवि ने बताया कि उसने प्रेमिका के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।

वीडियो में रवि कह रहा है कि जिंदगी में कभी प्यार ना करिओ, प्यार का अंत मौत होवै है, मेरा कारण यो ए बना। जिसने लव मैरिज की, वा छोरी मेरे गेलै एक साल से रिलेशन में थी। वा मेरे त सच्चा प्यार करया करदी। छोरी का बाप कोनी था। यो छोरी ने धमकी देवै था कि तेरे भाई ने मार दूंगा, तेरे आशिक ने मार दूंगा।
छोरी ने जोर जबरदस्ती में इसके गेली ब्याह कर लिया। उसके बाद भी यो मैं उकलाना मंडी जाया करदा तो कदे मेरे आग्गे गाडी अड़ा देता तो कदे जान त मारण की धमकी देता। आज वो नहर पर फंस गया। मन्ने उसती खत्म करण का सोच्या था लेकिन वो भाग गया।
मैं मेरी जिंदगी खत्म करूं लेकिन जिंदगी में कदे प्यार न करिओ। वो मेरा सच्चा प्यार है और इज्जत खराब नहीं करना चाहता। मैं सोशल मीडिया पर उसकी कोई वीडियो या फोटो नहीं डालूंगा। मनै उसके फोटो भी डिलीट कर दिए हैं। पूरा गांव इस बात का गवाह है कि वह मेरे त सच्चा प्यार किया करदी। जय बाबा की।