फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Construction of Hisar Airport will be completed by March, first flight from April

Haryana: मार्च तक पूरा होगा हिसार एयरपोर्ट का निर्माण, अप्रैल से पहली उड़ान

Mon, 29 Jan 2024 12:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/हिसार Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 12:17 AM IST
सार

फरवरी में एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम तैनात होगी। हवाई अड्डा 7200 एकड़ में फैला है। विभाग का कहना है कि अब पूरा जोर हवाई अड्डे के लिए लाइसेंस प्राप्त करना है।

विज्ञापन
Haryana: Construction of Hisar Airport will be completed by March, first flight from April
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हरियाणा का पहला महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट इसी साल अप्रैल से संचालित होना शुरू हो जाएगा। अप्रैल से हिसार से चंडीगढ़, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसके लिए सरकार का ‘एलायंस एयर’ के साथ करार भी हो गया है और विमानन कंपनी ने हवाई अड्डे पर संचालन के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से आवश्यक लाइसेंस भी प्राप्त कर लिया है। वहीं, एयरपोर्ट के बाकी निर्माण कार्यों पर तेजी से काम चल रहा है।

विज्ञापन


हरियाणा के नागरिक उड्डयन विभाग ने दावा किया है कि एयरपोर्ट के सभी सिविल कार्य मार्च तक पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। फरवरी में एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम यहां पर तैनात हो जाएगी। आगे के कार्य उसी की निगरानी में पूरे किए जाएंगे। विभाग का कहना है कि अब पूरा जोर हवाई अड्डे के लिए लाइसेंस प्राप्त करना है। इसके लिए विभाग ने जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करीब 7200 एकड़ में फैला हवाई अड्डे का काम तीन अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाना है। इसका रनवे करीब 3300 मीटर का होगा। भविष्य में यहां पर अंतरराष्ट्रीय कार्गो विमान भी उतरेंगे। माल ढुलाई व ट्रक के लिए अलग से टर्मिनल भी बनेगा। पहले चरण के कार्य पूरा हो चुका है। अब द्वितीय फेज का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय रनवे, एटीसी, कैट आई, पीटीटी, जीएससी एरिया, लिंक टैक्सी, एप्रेन, एटीसी, फ्यूल रूम, बेसिक स्पिट पैरामीटर रोड, बरसाती ड्रोन बनाने का कार्य चल रहा है। वहीं नए पैसेंजर टर्मिनल के लिए 503 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया जा चुका है। यह टर्मिनल शंख के आकार जैसा दिखेगा। इसका फोटो भी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर चुके हैं।

यह टर्मिनल जनवरी 2026 तक तैयार हो जाएगा। नए टर्मिनल में करीब 1200 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। तब तक के लिए पुराने टर्मिनल का इस्तेमाल किया जाएगा। कुछ वॉच टावर बनकर तैयार हो गए हैं। एयरपोर्ट की चहारदीवार बनकर तैयार हो चुकी है। अब दीवारों के किनारे स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं।

विभाग ने दावा किया है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल का टावर, रनवे के दोनों तरफ बनने वाले ड्रम का कार्य और टर्निमल बिल्डिंग की एक्सटेंशन संबंधी कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि यह बताया जाता है कि 1970-71 में दिल्ली-हिसार के लिए एक हवाई सेवा यात्रा शुरू की गई थी, मगर कुछ समय बाद ही यह सेवा बंद हो गई थी।

दिल्ली से रेल मार्ग से जुड़ेगा एयरपोर्ट
राज्य सरकार का पूरा फोकस हिसार को सिविल एविएशन के तौर पर विकसित करना है। इस कड़ी में हिसार एयरपोर्ट को नई दिल्ली के बीच रेल मार्ग के माध्यम से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए हरियाणा सरकार हिसार एयरपोर्ट और दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के बीच रेलवे लाइन के प्रस्ताव को मंजूरी दे चुकी है। हालांकि यह दो चरणों में कार्य पूरा होगा। पहले चरण में गढ़ी हरसरू-फरुखनगर-झज्जर के बीच रेल कनेक्टिविटी होगी जबकि दूसरे चरण में हिसार हवाई अड्डे को जोड़ा जाएगा। इसमें करीब 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च आएगा। वहीं, सड़क मार्ग के जरिये इसे दिल्ली से जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार की योजना है कि इसे दिल्ली से एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।


अप्रैल से हरियाणा के पहले हवाई अड्डे से उड़ाने शुरू हो जाएंगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। विमान कंपनी के साथ भी समझौता हो चुका है। एयरपोर्ट के निर्माण संबंधी कार्य मार्च तक पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद अंबाला एयरपोर्ट उड़ानों के लिए तैयार होगा। हमारी कोशिश रहेगी कि जुलाई तक अंबाला से भी उड़ानें शुरू कर दी जाएं। -दुष्यंत चौटाला, डिप्टी सीएम व नागरिक उड्डयन मंत्री, हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed