{"_id":"6fb9d7bbd3f9877824d0a994cdfab086","slug":"haryana-cm-anaugrate-musuam-constrat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुख्यमंत्री ने रिमोट से चंडीगढ़ से रखी म्यूजियम की आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने रिमोट से चंडीगढ़ से रखी म्यूजियम की आधारशिला
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Wed, 02 Mar 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड हैरिटेज में शुमार राखी गढ़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ से रिमोट के जरिए गांव में म्यूजियम बनाने की आधारशिला रख दी है। प्रशासन की तरफ से हांसी के एसडीएम जगदीप सिंह व भाजपा के युवा जिला अध्यक्ष अजय सिंधू गांव में पहुंचे और म्यूजियम के निर्माण का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री भी जल्द ही राखी गढ़ी गांव का दौरा करेंगे।
पिछले काफी सालों से गांव राखी गढ़ी में 6 हजार वर्ष पुरानी हड़प्पाकालीन सभ्यता के अवशेषों को रखने के लिए गांव में म्यूजियम बनाने की कवायद चल रही थी, लेकिन प्रशासनिक अड़चनों के कारण अब तक इसकी आधारशिला नहीं रखी गई थी। आखिरकार गांव में म्यूजियम के निर्माण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को चंडीगढ़ से ही रिमोट के जरिए गांव में म्यूजियम की आधारशिला रख दी।
उपमंडल अधिकारी जगदीप सिंह गांव राखी गढ़ी पहुंचे और उनके साथ भाजपा के युवा जिला अध्यक्ष अजय सिंधू भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सवा पांच एकड़ में जल्द ही म्यूजियम बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों का सहयोग बहुत ही जरूरी है। सभी ग्रामीणों को आपस में भाईचारे के साथ रहना चाहिए। तभी गांव का विकास ओर ज्यादा हो सकेगा। प्रशासन की तरफ से कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
पैसों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के भतीजे एवं युवा जिला अध्यक्ष अजय सिन्धू ने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के प्रयासों से गांव में म्यूजियम बनाने की आधारशिला रख दी गई है। राखी गढ़ी गांव की पूरे विश्व में पहचान हो इसके लिए सरकार भी प्रयासरत है कि गांव के विकास में कोई कसर न रहे। वित्त मंत्री भी ग्रामीणों को भरोसा दे चुके हैं कि राखी गढ़ी के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।