{"_id":"6730ffa12c80e467c30e7fd3","slug":"haryana-bjp-mla-ramkumar-gautam-said-hooda-is-a-good-person-speaking-against-him-is-a-compulsion-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भाजपा विधायक रामकुमार गौतम बोले- हुड्डा अच्छे इंसान, उनके खिलाफ बोलना बताया मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भाजपा विधायक रामकुमार गौतम बोले- हुड्डा अच्छे इंसान, उनके खिलाफ बोलना बताया मजबूरी
Mon, 11 Nov 2024 12:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:16 AM IST
सार
सफीदों के विधायक ने नारनौंद में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रगों में देशभक्त चौधरी रणबीर सिंह का खून है। उन्होंने कहा कि मैं हुड्डा से घृणा नहीं करता हूं। वो ऐसा नहीं करते तो भाजपा सत्ता में नहीं आती।
विज्ञापन
नारनौंद में अभिनंद समारोह में संबोधित करते भाजपा विधायक रामकुमार गौतम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा से मैं घृणा नहीं करता, वे अच्छे इंसान हैं। चाहे इसमें कोई 20 बार बुरा माने। उसकी रगों में देशभक्त चौधरी रणबीर सिंह का खून है। उसको मैं गलत नहीं मानता। यदि मैं ऐसा नहीं करता तो भाजपा कभी सत्ता में नहीं आती। हालांकि मैंने कुछ ऐसी बातें कह दीं जो शोभा नहीं देती। हुड्डा के खिलाफ बोलना उनकी मजबूरी थी।
विज्ञापन
वे शनिवार को नारनौंद की दादा देवराज धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। गौतम ने कहा कि अगर किसी को गलतफहमी है कि उसके कारण भाजपा की सरकार बनी है तो वह निकाल दे। भाजपा अगर जीती है तो सिर्फ सैनी के भरोसे। सैनी को मुख्यमंत्री बनाना ट्रंप कार्ड था।
विज्ञापन
डंके की चोट पर कहा था 50 सीटें आएंगी
रामकुमार गौतम ने कहा- कोई आदमी यह नहीं कहता था कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा की सरकार पावर में आएगी। उन्होंने जींद में डंके की चोट पर कहा था कि 50 सीटें आएंगी। भाजपा की और हुकूमत बनेगी और ये नायब सैनी मुख्यमंत्री बनेगा। भाजपा की खतरनाक आंधी चलेगी और कई-कई कोस में कांग्रेस दिखेगी भी नहीं। उन्होंने कहा कि अगर मैं हुड्डा के खिलाफ नहीं बोलता तो भाजपा की हुकूमत नहीं बनती।
विज्ञापन
5 साल से मंत्री पद की दौड़ में हैं, इस बार भी नंबर नहीं आया
रामकुमार गौतम 5 साल से मंत्री पद की दौड़ में हैं। 2019 में वह जननायक जनता पार्टी के टिकट पर नारनौंद सीट से चुनाव लड़े थे और उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को हराया था। तब राज्य में भाजपा और जजपा गठबंधन की सरकारी बनी थी। जजपा कोटे से उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया तो गौतम का दुष्यंत चौटाला से विवाद हो गया। उन्होंने दुष्यंत चौटाला के खिलाफ बयानबाजी की। इसके बाद 2024 में चुनाव से ठीक पहले वह भाजपा में आ गए। जनता से वादा किया कि अगली बार पावरफुल विधायक बनूंगा। भाजपा में आने के बाद सफीदों विधानसभा से चुनाव लड़े और जीते। लेकिन भाजपा ने उन्हें मंत्री नहीं बनाया। इसका दर्द अब भी उनके अंदर है। 25 अक्तूबर को विधानसभा में विधायकों की शपथ के दौरान प्रोटेम स्पीकर रघुबीर कादियान ने गौतम से कहा कि इस बार भी नंबर नहीं आया। इस पर गौतम ने कहा कि सब ईश्वर की इच्छा पर निर्भर है।