फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Bicyclist DSP Chanderpal crushed by vehicle, death

DSP Accident: साइकिलिंग कर रहे डीएसपी को कार ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, साइकिल से ही जाते थे ड्यूटी

Sat, 04 Mar 2023 08:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 08:29 PM IST
सार

साइकिलिंग कर रहे DSP चंद्रपाल को कार चालक ने टक्कर मारी है। मौके पर ही मौत हो गई। वह साइकिलिंग करते हुए फतेहाबाद की ओर से हिसार जा रहे थे। 

विज्ञापन
Haryana: Bicyclist DSP Chanderpal crushed by vehicle, death
डीएसपी चंद्रपाल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद से साइकिल पर सवार होकर हिसार की ओर जा रहे डीएसपी रतिया चंद्रपाल की साइकिल को वैगनआर कार ने टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला गाड़ी चालक मौके से फरार हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन


फतेहाबाद जिले के रतिया में तैनात डीएसपी चंद्रपाल शनिवार शाम करीब 5 बजे फतेहाबाद की ओर से हिसार की ओर आ रहे थे। वह रोजाना की तरह से अपनी रेसिंग साइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। जब वह अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से कुछ पहले पुल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक वैगनआर कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन



जिससे वह साइकिल से उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद उनके सिर पर लगा साइकिलिंग हेलमेट भी रोड की दूसरी ओर जा गिरा। उनके सिर में काफी चोट आई। उनकी साइकिल भी उछलकर डिवाइडर पर अटक गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूल रुप से फतेहाबाद के गांव झलनिया के निवासी थे। फिलहाल परिवार के साथ हिसार के सेक्टर 16 में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रोहा थाना के प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि वैगनआर कार ने साइकिल को टक्कर मारी। जिसमें रतिया डीएसपी चंद्रपाल की मौत हो गई। आरोपी गाड़ी चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। आरोपी को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed