फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Assembly Election, Kumari Selja said- ED action is politically motivated, first list may come

Haryana Assembly Election: कुमारी सैलजा बोलीं- ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित, इन दिन आ सकती है पहली सूची

Sat, 31 Aug 2024 10:21 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 31 Aug 2024 10:21 AM IST
सार

कांग्रेस के प्रत्याशियों के एलान के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी का काम लगातार चल रहा है। स्क्रीनिंग कमेटी अपना काम पूरा करने के बाद प्रस्ताव केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेगी। केंद्रीय चुनाव समिति अंतिम एलान करेगी। 

विज्ञापन
Haryana Assembly Election, Kumari Selja said- ED action is politically motivated, first list may come
पत्रकार वार्ता करतीं कुमारी सैलजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। भाजपा हर बार चुनाव से पहले एजेंसियों का दुरुपयोग करती है। यह बात उन्होंने अपने आवास पर मीडिया की ओर से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मामले से जुड़ी कंपनियों की करीब 832 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच-कुर्क किए जाने के सवाल के जवाब में कही। पिछले दस साल से इन एजेंसियों का विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन


दूसरे सवाल के जवाब में कुमारी सैलजा ने कहा कि मेरा विधानसभा चुनाव लड़ने का मन अब भी है। मैं पहले भी कई बार कह चुकी हूं। अंतिम फैसला हाईकमान को करना होगा, जो हाईकमान कहेगा, वही मान्य होगा। सीएम की दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीएम पद के लिए सभी की दावेदारी है। जब माहौल अच्छा हो तो दावेदार भी बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन


कुमारी सैलजा ने कहा कि दस साल के कुशासन के बाद भाजपा को जवाब देना भारी पड़ रहा है। लोग जल्द से जल्द इस सरकार से छुटकारा चाहते हैं। साढ़े 9 साल के बाद सीएम को बदल दिया। अब नए सीएम को खुद नहीं पता कि क्या जवाब दें। भाजपा चुनाव से डरी हुई है। अपनी हार को सामने देखकर भाजपा चुनाव आयोग के दरवाजे पर जाकर चुनाव की तारीखों को आगे बढ़ाने की मांग कर रही है। जमीनी स्तर पर भाजपा की कोई तैयारी नहीं है। लोगों में भाजपा के खिलाफ भारी गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 या 4 सितंबर को आ सकती है प्रत्याशियों की पहली सूची
कांग्रेस के प्रत्याशियों के एलान के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी का काम लगातार चल रहा है। स्क्रीनिंग कमेटी अपना काम पूरा करने के बाद प्रस्ताव केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेगी। केंद्रीय चुनाव समिति अंतिम एलान करेगी। 3 या 4 सितंबर को पहली लिस्ट आ सकती है। मुझे लगता है कि 5 सितंबर से पहले-पहले सूची जारी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed