फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Harpath mobile APP forward to Harsaik

हरपथ मोबाइल एप का जिम्मा अब हरसेक को सौंपा

Tue, 30 May 2017 12:04 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Tue, 30 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
हरपथ का मोबाइल एप अब निजी एजेंसी की बजाए हरसेक को सौंपा गया है। हरसेक को एक महीने में इसे पूरा करने का टारगेट दिया गया है। पहले इसे पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर हिसार में अपनाया जाएगा।   
विज्ञापन

   
डीसी निखिल गजराज की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में प्रोजेक्ट को अब हरियाणा रिमोट सेंसिंग सेंटर (हरसेक) को सौंपने का फैसला लिया गया। मीटिंग में एसडीएम परमजीत सिंह चहल, जिला सूचना अधिकारी एपमी कुलश्रेष्ठ, हरसेक के चीफ साइंटिस्ट आरएस हुडडा , पीडब्ल्यूडी के एक्सईन, एसडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जनवरी महीने में यह काम शुरू किया गया था। फिर इसे निजी कंपनी को सौंप दिया गया था। निजी कंपनी ने इस एप को बनाने के लिए 56 लाख रुपये मांगे। बाद में कंपनी इसे 50 लाख रुपये में करने को तैयार हो गई थी। सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने करीब दस दिन पहले मीटिंग ली थी। जिसमें इस प्रोजेक्ट को लेकर भी रिव्यू किया गया था। अब प्रोजेक्ट में हो रही देरी को खत्म करने के लिए डीसी ने इसे हरसेक से कराने का फैसला लिया है। सोमवार को डीसी निखिल गजराज ने हरपथ- ईरोड प्रोजेक्ट को हरसेक को सौंप दिया। हरसैक इसे एक महीने में पूरा कराएगा। जिस पर करीब 10 से 12 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान लगाया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से फंड का प्रावधान किया जाएगा।      
विज्ञापन

 इस मोबाइल एप को 31 मार्च तक पूरा किया जाना था। जिसमें अब तक करीब 10 प्रतिशत ही काम पूरा हो सका है। निजी कंपनी को मोबाइल एप तैयार करने का काम सौंपने के बाद इसमें काम नहीं हो सका। अब 90 प्रतिशत काम को एक महीने में पूरा करने की चुनौती है। हरसैक की ओर से इसी सप्ताह इस पर काम शुरू किया जाएगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हरसेक को यह काम सौंपा गया है। हम एक महीने के तय समय में इसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। इसके लिए अतिरिक्त मैनपावर लगाएंगे।इस एप के जरिए लोग खराब सडकों की शिकायत अपने मोबाइल  से ही कर सकेंगे।      
- आरएस हुडडा, चीफ साइंटिस्ट, हरसैक, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed