फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hard work and focus on goals is the only path to success: Ashok Garg

मेहनत और लक्ष्य पर फोकस ही कामयाबी का रास्ता : अशोक गर्ग

Sun, 07 Sep 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 07 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Hard work and focus on goals is the only path to success: Ashok Garg
हिसार। राजकीय महिला महाविद्यालय के आईक्यूएसी सेल ने शुक्रवार को द इंस्पायरिंग माइंड्स पॉडकास्ट सीरीज की शुरुआत की। पहले एपिसोड का विषय क्लासरूम से ब्यूरोक्रेसी रहा। कार्यक्रम में मंडल आयुक्त अशोक गर्ग मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत और लक्ष्य पर फोकस ही कामयाबी का रास्ता है। पढ़ाई में मन लगाने के लिए मोबाइल से दूरी जरूरी है। आईक्यूएसी संयोजक डॉ. हर्षा ने मंडल आयुक्त से पॉडकास्ट में सवाल पूछकर उनके आईएएस बनने तक के सफर को जाना।
विज्ञापन

गर्ग ने बचपन से लेकर प्रशासनिक सेवा तक की यात्रा साझा की। इसके बाद छात्राओं ने उनसे संवाद कर सफलता के सूत्रों के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम का संचालन वसुंधरा ने किया। स्वागत कार्यकारी प्राचार्या डॉ. नीलम दहिया ने किया। अंत में वाणिज्य विभागाध्यक्ष सतीश सिंगला ने अतिथि का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed