फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Happy card distribution work started, 29 cards were received on the first day

Hisar News: हैप्पी कार्ड बांटने का काम शुरू, पहले दिन 29 को मिले कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Happy card distribution work started, 29 cards were received on the first day
हांसी बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड बनाने के लिए आ रहे आवेदकों के दस्तावेज जांच करता हुआ कर्मचारी
हांसी। रोडवेज की ओर से आवेदकों को हैप्पी कार्ड वितरण करने का काम शुरू किया गया। दोपहर दो बजे साइट न चलने के कारण आवेदक मायूस होकर वापस लौटे। वहीं दोपहर बाद हैप्पी कार्ड एक्टिवेट होने का काम शुरू हुआ। पहले दिन 29 आवेदकों को हैप्पी कार्ड मिले।
विज्ञापन

रोडवेज द्वारा मुफ्त सफर के लिए शुरू किए गए हैप्पी कार्ड अब आवेदकों तक पहुंचने लगे हैं। हांसी सब डिपो में 5 हजार हैप्पी कार्ड बीते महीने आ चुके थे, लेकिन इसके वितरण के लिए आदेश नहीं आए थे। सोमवार को कार्ड वितरण के लिए आदेश जारी हुए। वहीं शनिवार से ही आवेदकों के पास मैसेज व ओटीपी पहुंचना शुरू हो गए थे, लेकिन सोमवार सुबह से ही साइट में तकनीकी कारणों के चलते नहीं चली। जिसके चलते वहां आने वाले आवेदक निराश होकर वापस लौटे। करीब दो बजे तक साइट बंद रही। दोपहर दो बजे बाद साइट चली तो लोगों के कार्ड एक्टिवेट होने शुरू हुए। शाम तक 29 आवेदकों को ही कार्ड मिले। मंगलवार से कार्ड नियमित बांटने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से बीते महीने 24 मार्च से हैप्पी कार्ड वितरित करने की योजना थी, लेकिन अब एक महीने के बाद कार्ड बांटने का काम शुरू हुआ है। इस दौरान आवेदक कार्ड के लिए सब डिपो के चक्कर काटते रहे। हैप्पी कार्ड के लिए 37 हजार 463 लोगों द्वारा आवेदन किया जा चुका है। आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है। बता दें कि हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत एक लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के सदस्य इस योजना से लाभान्वित होंगे। योजना के तहत हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थियों को केवल 50 रुपये अंशदान देना होगा। फिर लाभार्थियों को हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करने के लिए ई-टिकटिंग प्रणाली से जुड़ा एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। इसके तहत वर्ष में 1 हजार किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। हरियाणा राज्य परिवहन की वेबसाइट पर हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है। निशुल्क यात्रा केवल हरियाणा राज्य की सीमा के अंदर व हरियाणा परिवहन निगम की बसों में ही मान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए मैसेज के साथ आना होगा सब डिपो में
हैप्पी कार्ड के लिए आवेदकों के पास अब नए सिरे से मैसेज आ रहे हैं। जिनके पास इससे पहले के मैसेज आ चुके हैं वह मान्य नहीं होंगे। मैसेज में बताई गई तारीख के अनुसार ही आवेदकों को बस स्टैंड पहुंचना होगा। आवेदकों के पास आए मैसेज में रेफ्रेंस नंबर, सिक्वेंस नंबर व ओटीपी होगा। इसी के जरिए कार्ड का पता लगेगा।

----------------------------------
कार्ड बांटने के काम शुरू हो गया है। आवेदनों के पास नए सिरे से मैसेज आएगा। उस मैसेज के साथ ही कार्यालय में आना होगा।- प्रवीन दूहन, कंप्यूटर इंचार्ज, सब डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed