{"_id":"68c477013cb4ffcb3709b66f","slug":"hanuman-birth-will-be-shown-for-the-first-time-in-128-years-old-ramlila-hisar-news-c-21-hsr1020-708772-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 128 साल पुरानी रामलीला में पहली बार दिखाया जाएगा हनुमान जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 128 साल पुरानी रामलीला में पहली बार दिखाया जाएगा हनुमान जन्म
Sat, 13 Sep 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
हिसार। रामलीला को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शहर के पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में श्री रामलीला कमेटी कटला और विद्युत नगर में श्री बद्री केदार रामलीला समिति की ओर से मंचन दिखाया जाएगा। इसी प्रकार मुलतानी चौक पार्क में श्री नृसिंह प्रह्लाद रामलीला दशहरा सभा की ओर से 22 सितंबर से बड़े पर्दें में रामलीला दिखाई जाएगी।
खास बात रहेगी कि 128 साल पुरानी श्री रामलीला कमेटी कटला की ओर से दिखाई जाने वाली रामलीला में पहली बार 26 सितंबर को हनुमान जन्म दिखाया जाएगा। 22 सितंबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा और 2 अक्तूबर को इसी मैदान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन होगा। प्रशासक एनके गोयल के नेतृत्व में रामलीला का आयोजन होगा।
स्वामी हरे कृष्णा महाराज के सानिध्य में वृंदावन के उच्च कोटि के कलाकार मंचन करेंगे। रामलीला रात आठ बजे शुरू होगी। वहीं, 26 सितंबर को झांकियों के साथ राम बरात निकाली जाएगी। कमेटी के सलाहकार सत्यपाल अग्रवाल ने बताया कि 128 साल में पहली बार रामलीला में हनुमान जन्म दिखाया जाएगा जोकि दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
कटला रामलीला की ओर इस दिन ये दिखाया जाएगा मंचन
22 सितंबर को नारद मोह एवं पृथ्वी के सबसे पहले मानव का प्रसंग।
23 को रावण तपस्या, पृथ्वी पुकार एवं श्री राम जन्म बधाई।
24 को विश्वामि आगमन, आहिल्या उद्धार, पुष्प वाटिका।
25 को धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, परशुराम संवाद।
26 को राम विवाह, हनुमान जन्म।
27 को राम वनगवन, केवट पर कृपा, भरत का चित्रकुट में राम से मिलन।
28 को लक्ष्मण द्वारा सूर्पणखा की नाक काटना, सीता हरण, सबरी चरित्र।
29 को सुग्रीव मित्रता, बाली वध और लंका दहन।
30 को विभीषण शरणागति, रामेश्वरम स्थापना, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति।
1 अक्तूबर को कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध, सती सुलोचना प्रसंग, अहिरावण वध।
2 को रावण दहन और नाटक मंचन।
3 को भरत मिलाप एवं श्री राम राज्याभिषेक, रास दर्शन, श्यामा श्याम सगाई एवं बृज की लट्ठमार और फूलमार होली।
-- -- -- -- --
विद्युत नगर में स्वामी देवेंद्र बृजवासी महाराज के निर्देशन में कलाकार करेंगे मंचन
विद्युत नगर में 23 सितंबर से श्री बद्री केदार रामलीला समिति की ओर से मंचन दिखाया जाएगा। वृंदावन के स्वामी देवेंद्र बृजवासी महाराज के निर्देशन में कलाकार मंचन करेंगे। वहीं, दशहरा के दिन पुतले दहन के बाद मंचन में कृष्ण-सुदामा की मित्रता दिखाई जाएगी। रामलीला को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -
विद्युत नगर में इस दिन मंचन में ये दिखाया जाएगा
23 सितंबर को नारद मोह लीला।
24 को श्री राम जन्म और रावण जन्म लीला।
25 को ताड़का वध, अहिल्या उद्धार लीला।
26 को सीता स्वयंवर लीला।
27 को राम बरात कैकई और दशरथ संवाद।
28 को राम वनवास, भरत मिलाप लीला।
29 को सीता हरण और सुग्रीव मित्रता लीला।
30 को लंका दहन, अंगद-रावण संवाद।
1 अक्तूबर को लक्ष्मण शक्ति, मेघनाद और कुंभकर्ण वध।
मुलतानी चौक पार्क से 27 को निकलेगी राम बरात
मुलतानी चौक पार्क में श्री नृसिंह प्रह्लाद रामलीला दशहरा सभा की ओर से 22 सितंबर से बड़े पर्दे पर रामलीला दिखाई जाएगी। 21 सितंबर को पार्क में शाम चार बजे झंडा महोत्सव होगा। इसमें मुख्यातिथि के रूप में पंजाबी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष शम्मी पहुंचेंगे। अध्यक्षता सीएम पवन गिरधर करेंगे। सभा के प्रधान सुरेश कक्कड़, महासचिव ओमप्रकाश असीजा और प्रेस सचिव महेंद्रपाल ने बताया कि 27 सितंबर को झांकियों के साथ राम बरात निकाली जाएगी। जोकि विभिन्न बाजाराें से होते हुए राजगुरू मार्केट स्थित पंजाबी धर्मशाला में पहुंचेंगी। मुख्यातिथि के रूप में हिसार की विधायक सावित्री जिंदल शिरकत करेंगी। जगह-जगह राम बरात का स्वागत किया जाएगा। आतिशबाजी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।