फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hansi I won the first place in Kabaddi by defeating Narnaund.

Hisar News: कबड्डी में हांसी प्रथम ने नारनौंद को हराकर जीता प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Hansi I won the first place in Kabaddi by defeating Narnaund.
जिला स्तरीय स्कूली खेलों में विजेता टीम के साथ मुख्य अति​​थि व अन्य  ।
हिसार। शिक्षा विभाग हिसार की तरफ से आयोजित जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता धान्सू गांव में स्थित लक्ष्य पब्लिक स्कूल में शुरू हुई। पहले दिन हांसी प्रथम ब्लॉक ने कबड्डी लड़कों में नारनौंद को हराकर जीता प्रथम स्थान पाया। लड़कियों में आदमपुर ब्लॉक ने हांसी प्रथम ब्लॉक को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

आयु वर्ग 11 साल लड़कों व लड़कियों के वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया ने किया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विजेंद्र सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह श्योराण विशिष्ट अतिथि रहे। ओवरऑल कार्यक्रम इंचार्ज राजबीर धायल मौजूद रहे। इस मौके पर तेलुराम रामायण वाला,लक्ष्य पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रामनिवास वर्मा, चेयरमैन रमेश वर्मा,नीरज वर्मा ने बताया कि विजेता प्रतिभागी रोहतक में होने वाली को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस कंपटीशन में हांसी प्रथम ब्लॉक को पहला स्थान पाया। मोनो एक्टिंग में हांसी प्रथम ब्लॉक पहला स्थान पर हिसार द्वितीय ब्लॉक सेकंड स्थान पर रहा। रागिनी में लड़कों के मुकाबले में हांसी ब्लॉक प्रथम पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप सॉन्ग लड़कों में प्रथम स्थान पर हांसी प्रथम ब्लॉक ने पाया। लड़कियों के मुकाबले में ग्रुप डांस प्रथम स्थान पर अग्रोहा ब्लॉक ने जीता। द्वितीय स्थान पर हिसार सेकंड ब्लाॅक रहा। तृतीय स्थान पर बरवाला ब्लॉक रहा। सोलो डांस लड़कियों में प्रथम स्थान पर हांसी प्रथम ब्लॉक प्रथम स्थान पर रहा। द्वितीय स्थान पर हिसार द्वितीय ब्लॉक रहा। फैंसी ड्रेस लड़कियों में हांसी प्रथम ब्लॉक प्रथम स्थान पर और हिसार द्वितीय ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहा। मोनो एक्टिंग में हिसार द्वितीय प्रथम और हांसी फर्स्ट ब्लॉक द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed