फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hansi-Barwala road to be widened by 10 feet with Rs 96 crore

Hisar News: 96 करोड़ से सुधरेगी हांसी-बरवाला रोड की हालत, 10 फीट होगा चौड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hansi-Barwala road to be widened by 10 feet with Rs 96 crore
हांसी। राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी के हिस्से हांसी-बरवाला रोड की स्पेशल मरम्मत और चौड़ाई विस्तार का काम 96 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। साथ ही इसे 10 फीट चौड़ा किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इस हाईवे पर गुजरने वाले वाहन चालकों के अलावा क्षेत्र के छह गांवों को फायदा होगा।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने व वर्क अलॉट होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य लगभग दो से तीन महीने में पूरा किया जाएगा। हांसी बाईपास फ्लाईओवर से बरवाला बाईपास फ्लाईओवर तक रोड को 10 फीट चौड़ा किया जाएगा जबकि अन्य हिस्सों को वर्तमान 23 फीट की चौड़ाई से 32.80 फीट तक बढ़ाया जाएगा। दोनों ओर 5-5 फीट अतिरिक्त चौड़ाई जोड़ने के बाद रोड की कुल चौड़ाई बढ़ जाएगी। इससे दुर्घटना की संभावना कम होगी और रात के समय यात्रा सुरक्षित होगी। रोड पर गहरे गड्ढे हैं और स्ट्रीट लाइट की कमी है जिसे निर्माण के दौरान सुधारा जाएगा।
विज्ञापन


दुर्घटना का रहता है खतरा
अगस्त-सितंबर में हुई भारी बारिश के दौरान भाटला और चानौत गांव के बीच रोड जलमग्न हो गया था। पानी की निकासी न हो पाने के कारण सड़क बुरी तरह टूट गई थी। लंबे समय तक ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा और अस्थाई मरम्मत करके कार्य चलाया जा रहा था। फिलहाल रोड खस्ताहाल है। इससे दुर्घटना का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसान होगी चंडीगढ़ की राह
हांसी-बरवाला रोड जिले को चंडीगढ़, अंबाला और कैथल हाइवे से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। रोड की खराब हालत के कारण वाहन चालक जींद और कैथल होकर जाने को मजबूर हैं जिससे समय और ईंधन की अधिक खपत होती है। रोड के सुधारीकरण के बाद कुलाना, भाटला, चानौत, घिराय, सिंघवा, बधावड़, ढाणी खान बहादुर, ढाणी मीरदाद और राजली सहित अन्य गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
हांसी से बरवाला रोड की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। - राजेश पांडेय, साइट इंजीनियर, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed