{"_id":"619bec3d04ba660ebd41e0e7","slug":"hang-death-hisar-news-hsr6175439194","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, भाई बोला- हत्या हुई है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, भाई बोला- हत्या हुई है
विज्ञापन
मृतका पूजा। फाइल फोटो
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सुंदर नगर निवासी करीब 37 वर्षीय पूजा सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतका के भाई ने कहा कि उसकी बहन की हत्या की गई है। इसके बाद उसे फंदे पर लटकाया है। पुलिस ने मृतका के पति राजेश जैन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं।
मृतका के भाई फतेहाबाद निवासी मोहित ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या कर फंदे पर लटकाया गया है। मोहित का आरोप है कि उसकी बहन को करीब 15 वर्ष से ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। उसके चाचा के बेटे के पास सुबह अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने हिसार आने के लिए कहा। मोहित ने बताया कि उसकी बहन का शव घर के कमरे में पंखे पर कपड़े के सहारे लटका मिला। मोहित ने बताया कि उसका जीजा राजेश जैन की मोती बाजार में तालों की दुकान है। उनके दो बच्चे हैं। मोहित का आरोप है कि शहर थाना पुलिस ने उन्हें सहयोग करने की बजाय आरोपियों का पक्ष लिया। जांच को धीरे किया, ताकि पोस्टमार्टम लेट हो सके।
मामले में जांच जारी है
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भिजवा दिया है। मामले में जांच जारी है। पोस्टमार्टम कल कराया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई है।
विज्ञापन
- कप्तान सिंह, शहर थाना प्रभारी, हिसार