फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hang death

घर में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, भाई बोला- हत्या हुई है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
hang death
मृतका पूजा। फाइल फोटो - फोटो : Hisar
हिसार। सुंदर नगर निवासी करीब 37 वर्षीय पूजा सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतका के भाई ने कहा कि उसकी बहन की हत्या की गई है। इसके बाद उसे फंदे पर लटकाया है। पुलिस ने मृतका के पति राजेश जैन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं।
विज्ञापन

मृतका के भाई फतेहाबाद निवासी मोहित ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या कर फंदे पर लटकाया गया है। मोहित का आरोप है कि उसकी बहन को करीब 15 वर्ष से ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। उसके चाचा के बेटे के पास सुबह अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने हिसार आने के लिए कहा। मोहित ने बताया कि उसकी बहन का शव घर के कमरे में पंखे पर कपड़े के सहारे लटका मिला। मोहित ने बताया कि उसका जीजा राजेश जैन की मोती बाजार में तालों की दुकान है। उनके दो बच्चे हैं। मोहित का आरोप है कि शहर थाना पुलिस ने उन्हें सहयोग करने की बजाय आरोपियों का पक्ष लिया। जांच को धीरे किया, ताकि पोस्टमार्टम लेट हो सके।
विज्ञापन

मामले में जांच जारी है
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भिजवा दिया है। मामले में जांच जारी है। पोस्टमार्टम कल कराया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कप्तान सिंह, शहर थाना प्रभारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed