फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Handicapped women murder in Hisar

दिव्यांग महिला की गला दबाकर व चोट मारकर हत्या

Tue, 01 Jun 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Handicapped women murder in Hisar
श्मशान घाट से साक्ष्य जुटाती पुलिस। ब्यूरो - फोटो : Hisar
हिसार। दौलतपुर गांव निवासी कृष्णा देवी ने अपनी भाभी सहित पांच लोगों पर पांव से दिव्यांग उसकी माता की गला दबाकर व चोट मारकर हत्या करने के आरोप लगाया है। मामले की शिकायत कृष्णा देवी ने सदर थाने में दी है। पुलिस ने मैनावती, रंजीत सिंह, मैनावती की माता, मैनावती के पिता पूसाराम और मैनावती के भाई राजेश के खिलाफ धारा 302, 120 बी, 201 और 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा देवी ने बताया कि उसके पिता की करीब दो वर्ष पूर्व व भाई जयवीर की करीब पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसके पिता व भाई की मौत के बाद से उसकी करीब 60 वर्षीय दिव्यांग माता शांति देवी उसकी भाभी मैनावती व उसके बच्चों के साथ जाखोद खेड़ा में रह रही थी। कृष्णा देवी ने बताया कि 27 मई की सुबह उसके पास किसी ने फोन कर बताया कि उसकी माता बीमार है। पूछने पर फोन करने वाले शख्स ने बताया कि उसकी माता की मौत हो चुकी है। कृष्णा देवी ने बताया कि जब वह अपनी माता के घर पहुंची तो उसकी मां का शव चारपाई पर पड़ा था और गले में चोट के निशान थे।
विज्ञापन

जल्दी दाह संस्कार का लगाया आरोप
कृष्णा देवी ने बताया कि उसकी बुआ के बेटे नरेश ने उसे बताया कि मैनावती एक रंजीत नाम के व्यक्ति से बात कर रही थी कि सभी आ चुके हैं, जल्दी से दाह संस्कार करवा दो किसी को पता नहीं चलेगा कि इसको हमने मारा है। कृष्णा ने बताया कि नरेश ने यह बात सुनकर उसकी माता के शव की फोटो खींच ली थी। यह बात नरेश ने कान्हा राम को भी बताई थी। कान्हाराम ने भी अपने मोबाइल से फोटो खींच ली थी। पीड़िता ने शक जताया कि उसकी भाभी व रंजीत ने मिलकर उसकी मां की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात को छिपाने का किया प्रयास
पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी भाभी मैनावती ने अपने पिता पुसाराम व माता और भाई राजेश के साथ मिलकर वारदात को छुपाने के लिए उसकी माता का दाह संस्कार कर दिया।

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस सोमवार दोपहर को गांव जाखोद खेड़ा में पहुंची। इस दौरान पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। टीम ने गांव के श्मशान घाट से भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतका की अर्थी को कंधा देने वालों व दाह संस्कार के दौरान मौजूद लोगों को भी बुलाया है।
आरोपी महिला को हिरासत में लिया है
मामले में आरोपी महिला मैनावती को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
-इंस्पेक्टर मंदीप, सदर थाना प्रभारी, हिसार।

शांति देवी की फाइल फोटो

शांति देवी की फाइल फोटो- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed