फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Handball Cup: Ladwa beat SSB by 26-23 points

हैंडबाल कप : लाडवा ने एसएसबी को 26-23 अंक से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
Handball Cup: Ladwa beat SSB by 26-23 points
लाडवा के स्कूल में हैंडबाल मैदान के दौरान गेंद को गोल में डालने का प्रयास करता ​खिलाड़ी। 
हिसार। लाडवा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार से बाबा निहालगिरि राष्ट्रीय हैंडबाल कप टूर्नामेंट के पहले दिन रात 8 बजे तक पुरुष टीमों के बीच 7 मुकाबले खेले गए। हिसार के लाडवा गांव की टीम ने एसएसबी को 26-23 अंक से हराया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भव्य बिश्नोई व जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग पहुंचे। अध्यक्षता सरपंच रामफल पूनिया ने की। लाडवा के हैंडबाल कोच अशोक पूनिया व महावीर पूनिया ने बताया कि पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए। मंच संचालन मास्टर वेदपाल ने किया। शनिवार को महिला टीमों के नॉक आउट मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

कोच महावीर पूनिया ने बताया कि पुरुष खिलाड़ियों की प्रत्येक टीम तीन-तीन मैच खेलेंगी, जो टीम मैच जीत जाएगी, वह क्वालीफाई करती चली जाएगी। 19 फरवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय कप में पुरुष खिलाड़ियों की 17 और महिला खिलाड़ियाें की 11 टीमें दमखम दिखाएंगी शुक्रवार को पुरुष खिलाड़ियों में लाडवा की टीम ने एसएसबी को 26-23 से हराया। इसी प्रकार एलपीयू ने जींद के दनौदा को 17-16 से हराया। बीएसएफ ने सिरसा के तलवाड़ा को 29-26, सीआरपीएफ ने भिवानी के धनाना को 16-15 से, गुजरात साई ने आर्मी को 26-22 से, आर्टी सेंटर हैदराबाद ने डीघल झज्जर को 22-17 से हराया। नेवी ने हिसार को 27-12 से हराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पार्षद जसवीर जाखल, स्कूल प्रिंसिपल फूलपति लांबा, फिजिकल प्रवक्ता संजीव आर्य, रमेश सिहाग, परमिंद्र मलिक, डीपीई कुलदीप नैन, शमशेर सिंह नंबरदार, प्रधान आनंदराज, पूर्व एसडीओ सत्यवीर पूनिया, दीपक पंवार, संदीप पूनिया, नवीन पूनिया प्रदीप लांबा, सतीश पूनिया, रणबीर फौजी, पंच साधुराम श्योराण, प्रेम पूनिया, राजेश पूनिया, प्रेम धारीवाल व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed