फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Half a day was spent celebrating victory and repairing vehicles, garbage picked up from nominal places

आधा दिन जीत की खुशी मनाने व वाहनों को दुरुस्त करने में बीता, नाममात्र जगहों से उठा कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Half a day was spent celebrating victory and repairing vehicles, garbage picked up from nominal places
हिसार। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद रविवार का आधा दिन जीत की खुशी मनाने व खराब पड़े वाहनों को दुरुस्त करने में बीत गया। इस कारण से बाकी बचे समय में सिर्फ नाममात्र जगहों से ही कचरे का उठान हो सका। पहले दिन ज्यादातर जगहों पर सड़कों पर फैले कचरे के ढेर को एकत्रित किया गया। हालांकि निगम अधिकारियों का दावा है कि पहले दिन शहर से 45 ट्रॉली कचरे का उठान किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने 19 अक्तूबर से हड़ताल शुरू की थी, जो लगातार 11 दिन जारी रही। इस दौरान शहर में न तो झाडू लगी और न ही कचरे का उठान हुआ। शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए। इस हड़ताल में शहर में करीब 2 हजार टन कचरा एकत्रित हो गया। शनिवार को हड़ताल खत्म होने के साथ यूनियन ने दावा किया था कि वह तीन दिन में पूरे शहर को साफ-सुथरा बना देंगे, जिसमें से एक दिन बीत चुका है।
विज्ञापन

सुबह 9 बजे निगम कार्यालय में एकत्रित हुए सफाई कर्मचारी
रविवार सुबह 9 बजे सफाई कर्मचारी नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले एकत्रित हुए और आंदोलन में हुई जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित किया। करीब दो घंटे तक यह कार्यक्रम चला। इसके बाद कर्मचारियों ने कचरा उठाने वाले वाहनों की सुध ली। हड़ताल के कारण ज्यादातर वाहनों के टायरों की हवा निकाली हुई थी। कुछ के टायर भी पंक्चर किए हुए थे। पहले इन्हें दुरुस्त किया गया और फिर इन्हें फील्ड में भेजा गया। आधा दिन इसी काम में ही बीत गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों से किया कचरे का उठान
निगम अधिकारियों की मानें तो रविवार को पड़ाव एरिया, सोहन सिनेमा व जलेबी चौक से ही कचरे का उठान किया गया। अधिकारियों के मुताबिक एक जगह पर ही करीब 10 ट्रॉली कचरा एकत्रित था। इसके अलावा मुल्तानी चौक, मिल गेट रोड, श्यामलाल ढाणी, नई सब्जी मंडी के पास, कैमरी रोड व मटका चौक के पास सड़क तक फैले कचरे को एक जगह एकत्रित किया गया। इन जगहों से कचरे का उठान नहीं किया गया। उधर ठेकेदार ने भी अपने एरिया में कचरे का उठान शुरू कर दिया है। हालांकि अभी ठेकेदार के एरिया में भी जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। बता दें कि निगम के पास कचरा उठान के लिए दो जेसीबी, 10 ट्रैक्टर ट्रॉली व 40 टाटा एस गाड़ियां हैं।
शहर में जलाया जा रहा कचरा
उधर हड़ताल के कारण कचरे का उठान न होने पर लोगों ने इसे जलाना शुरू कर दिया था। हालांकि अब हड़ताल समाप्त हो चुकी है, लेकिन कचरे को जलाना बदस्तूर जारी है। रविवार को अर्बन एस्टेट टू में पुष्पा कॉम्प्लेक्स के पास कचरे के ढेर में आग लगा दी। इसके अलावा लगातार दो दिनों से सेक्टर 16-17 में सामुदायिक केंद्र के पीछे कचरे को जलाया जा रहा है। सेक्टरवासी सत्यनारायण ने बताया कि कचरे के जलने से आसपास काफी धुआं फैल जाता है, जिस कारण से सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि ठेकेदार के कर्मचारी ही कचरे को जला रहे हैं ताकि उन्हें कम कचरा उठाना पड़े।

12 दिन बाद आज खुलेगा निगम कार्यालय
हड़ताल के कारण 12 दिनों से निगम कार्यालय भी बंद पड़ा था। इस कारण से प्रॉपर्टी टैक्स, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, नक्शा पास करवाना, एनओसी लेने संबंधी कार्य नहीं हो रहे थे। इससे शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
रविवार को करीब 45 ट्रॉली कचरे का उठान किया गया। सोमवार को पूरे जोर शोर से सफाई अभियान चलाया जाएगा। दो दिनों में शहर को साफ सुथरा बना दिया जाएगा।
राजकुमार, सीएसआई, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed