फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Habit of AC affecting waist and joints, people walking bent

Hisar News: एसी की आदत डाल रही कमर और जोड़ों पर असर, झुक कर चल रहे लोग

Sun, 13 Aug 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 13 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Habit of AC affecting waist and joints, people walking bent
सुरेश सहारण
विज्ञापन

हिसार। एसी की लत लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। गर्मी के मौसम में कम तापमान में लगातार बैठने और सोने के कारण लोगों की कमर और जोड़ों में दर्द हो रहा है। समय से पहले ही लोग झुक कर चलने लगे हैं। कमर और जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए हर रोज हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 100 से अधिक मरीज आ रहे हैं। बच्चें भी कमर और जोड़ों के दर्द से कहरा रहे हैं।
लाइफ स्टाइल के कारण बढ़ रहे मरीज
नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कौशिक ने बताया कि बदलते लाइफ स्टाइल ने लोगों का स्वास्थ्य बिगाड़ दिया है। लगातार एसी के नीचे बैठ कर काम करने और सोने से लोगों की कमर और जोड़ों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले तक 20 से 30 मरीज ही जोड़ों के दर्द के आते थे, लेकिन अब 150 के करीब लोग आ रहे हैं। सभी को कमर और जोड़े के दर्द की शिकायत है। एसी के अलावा लोगों का बदलता लाइफ स्टाइल भी जोड़ों के दर्द का मुख्य कारण है। भागदौड़ की इस जिंदगी में लोगों ने अपने खुद के लिए समय निकालना बंद कर दिया है। जिस कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। सारा दिन एक कुर्सी पर बैठ कर काम करने से कमर और गर्दन में दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

आरओ का पानी बिगाड रहा सेहत
उन्हाेंने बताया कि आरओ का पानी लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। इसका असर एक दम दिखाई नहीं देता बल्कि धीरे-धीरे यह शरीर पर असर डालता है। जब तक लोगों को इस बात का पता चलता है उस समय काफी देर हो चुकी होती है। यह धीरे धीरे हड्डियों को कमजोर करता है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के लिए फास्ड फूड हानिकारक
हड्डी रोग विशेषज्ञ ने बताया कि आजकल बच्चे फास्ड फूड का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं। जिस कारण बच्चाें में भी कमर और जोड़ों में दर्द हो रहा है। हर रोज 15 से 20 बच्चे ऐसे आ रहे हैं जो फास्ड फूड का इस्तेमाल कर रहे हैं। फास्ड फूड का इस्तेमाल करने से हड्डियां कमजोर हो रही है। हड्डियों में कई प्रकार के विकार भी देखने को मिल रहे हैं।
ये हैं मुख्य कारण
रात को लेट खाना खाने से।
नींद न पूरी होने के कारण।
बदलता लाइफ स्टाइल।
व्यायाम और सैर न करना।
फास्ड फूड खाने से।
लगातार कुर्सी पर बैठने से।
ये हैं उपाय
सुबह और शाम को सैर और व्यायाम करें।
सुबह के समय पेड़ के नीचे बैठकर ऑक्सीजन लें।
रात 8 बजे से पहले खाना खाएं।
नींद पूरी करें और फास्ड फूड से परहेज करें।
एसी में लगातार न बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed