फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GST evasion case: Arhtiya Padma Bansal's son arrested

जीएसटी चोरी का मामला : आढ़ती पद्म बंसल का बेटा गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
GST evasion case: Arhtiya Padma Bansal's son arrested
शहर के एफ ब्लॉक में स्थित आढ़ती पदम बंसल के आवास पर पहुंचे स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के सदस्य । - फोटो : Sirsa
सिरसा। फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने के मामले में स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एफ ब्लॉक स्थित आढ़ती पद्म बंसल के आवास पर छापा मारकर छानबीन की। टीम ने मुख्य गेट को बंद कर पूरे आवास को खंगाला। टीम के सदस्यों ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। करीब आठ घंटे तक टीम ने कार्रवाई की। टीम ने आढ़ती पद्म बंसल के बेटे अमित बंसल को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की टीम हिसार के डीएसपी गौरव शर्मा के नेतृत्व में सिरसा में पहुंची। टीम ने सुबह छह बजे ही आढ़ती पद्म जैन बंसल के आवास पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान किसी भी सदस्य को बाहर नहीं जाने दिया। बताया जा रहा है करीब आठ सदस्यीय टीम ने दस्तावेजों की भी जांच की। इस दौरान यहां पर टीम के हाथ कोई भी सुराग नहीं लगा। दोपहर दो बजे तक टीम की कार्रवाई जारी रही। टीम ने पद्म बंसल के वकील को भी परिवार के सदस्यों ने घर पर बुलाया। इसके पश्चात टीम ने आढ़ती पद्म बंसल के बेटे अमित बंसल को गिरफ्तार कर अपने साथ हिसार ले गई।
विज्ञापन

जीएसटी चोरी करने के कई मामले हैं दर्ज
बता दें कि सिरसा अनाज मंडी में स्थित आढ़ती पद्म बंसल व उसके बेटे अमित बंसल पर फर्जी फर्म बनाकर बिलों के माध्यम से जीएसटी चोरी करने के हरियाणा सहित अन्य कई राज्यों में मामले दर्ज हैं। पद्म बंसल व उनके बेटे पर कई लोगों ने जीएसटी चोरी करने के आरोप लगाए थे। टीम ने वर्ष 2021 के मामले में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

55 लाख का लिया था रिफंड
स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई से दिनभर एफ ब्लॉक और अनाज मंडी में हड़कंप की स्थिति बनी रही। सिरसा में मैसर्ज विशाल कार्पोरेशन के खिलाफ विजिलेंस में केस दर्ज किया गया था। इसमें आरोपियों ने फर्जी बिल बनाकर करीब 55 लाख का रिफंड लिया गया था। हालांकि मामले को लेकर टीम अभी जांच कर रही है।

वर्जन
जीएसटी चोरी मामले को लेकर अमित बंसल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। फर्म सिरसा में रजिस्टर्ड थी। मामले की जांच करते हुए आरोपी अमित बंसल को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - गौरव शर्मा, डीएसपी, स्टेट विजिलेंस ब्यूरो हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed