फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Green signal for Green Belt

ग्रीन बेल्ट को ग्रीन सिग्नल

Mon, 01 Feb 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Green signal for Green Belt

मॉडल टाउन में ग्रीन बेल्ट बनाने को लेकर विरोध कर रहे व्यापारियों का स्टे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। पांच महीने बाद अब यह फैसला निगम के हक में आया है। नगर निगम अब इस जगह पर दोबारा से ग्रीन बेल्ट का निर्माण शुरू कर सकेगा। सिविल जज सीनियर डिविजन सुधीर कुमार की कोर्ट ने शनिवार को यह फैसला सुनाया है। इस फैसले के बाद दिल्ली रोड स्थित मॉडल टाउन के व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। व्यापारी पहले ही इस कारण उनके करोड़ों के कारोबार को ठप होने की बात कह रहे थे।

विज्ञापन


निर्माणाधीन ग्रीन बेल्ट की तोड़ दी थी दीवार
नगर निगम ने सितंबर 2015 में जिंदल चौक से लेकर मॉडल टाउन मोड़ तक ग्रीन बेल्ट बनाने के लिए निर्माण शुरू किया था। करीब 11.90 लाख रुपये की लागत से यहां ग्रीन बेल्ट बनाई जानी थी। निगम के ठेकेदार ने 4 सितंबर को काम शुरू किया था। रातों रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने निर्माणाधीन दीवार गिरा दी। इसके बाद निगम ने मामले की शिकायत पुलिस को दी, जिसके आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उधर, ग्रीन बेल्ट का विरोध कर रहे व्यापारी कोर्ट में चले गए। कोर्ट ने व्यापारियों को स्टे दे दिया था।
विज्ञापन


यह था विवाद
स्वास्तिक मार्केट के दुकानदारों का विरोध था कि ग्रीन बेल्ट बनने के बाद उनका कामकाज ठप हो जाएगा। दूसरा छोड़े जाने वाले सर्विस रोड की चौड़ाई बेहद कम है। इसके बाद आमने सामने से आने वाले दो पहिया वाहनों को छोड़कर कोई निकल नहीं सकेगा। स्वास्तिक मार्केट के व्यापारियों ने नगर निगम से ग्रीन बेल्ट के बीच रास्ता छोड़ने की गुहार लगाई थी। उन्हें तीन नक्शे भी सौंपे थे ताकि ग्रीन बेल्ट बनाते वक्त किसी एक नक्शा के अनुसार आवागमन का रास्ता छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों की तरफ से लगाई गई एप्लीकेशन कोर्ट ने खारिज कर दी है। अब मॉडल टाउन ग्रीन बेल्ट से स्टे हट गया है। फैसला निगम में हक में आया है।
- रामकुमार, पैरोकार नगर निगम, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed