{"_id":"6a85fe93ee27cde30905306b","slug":"green-belt-to-be-revamped-with-21-crore-greenery-to-increase-hisar-news-c-21-hsr1020-934070-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 21 करोड़ से संवरेगी ग्रीन बेल्ट, बढ़ेगी हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 21 करोड़ से संवरेगी ग्रीन बेल्ट, बढ़ेगी हरियाली
विज्ञापन
मॉडल टाउन दिल्ली रोड ग्रीन बेल्ट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहर में लंबे समय से बदहाल पड़ी ग्रीन बेल्ट की अब 21 करोड़ रुपये से सूरत बदलेगी। नगर निगम प्रशासन अपने अधीन सभी ग्रीन बेल्ट के अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस का काम करवाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को काम अलॉट किया जाएगा।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर में कई ग्रीन बेल्ट लंबे समय से रखरखाव के अभाव में बदहाल हैं। कहीं हरियाली प्रभावित है तो कहीं फुटपाथ, किनारे और अन्य ढांचागत सुविधाएं क्षतिग्रस्त हैं। इन्हें नए सिरे से विकसित करने के साथ नियमित रखरखाव की व्यवस्था भी की जाएगी।
ग्रीन बेल्ट में बढ़ाएंगे हरियाली
शहर में सिरसा रोड, अग्रसेन चौक से बीकानेर चौक, लक्ष्मीबाई चौक से फव्वारा चौक और दिल्ली रोड सहित अन्य अंदरूनी हिस्सों में सड़कों के बीच ग्रीन बेल्ट बनी हैं। कई जगह इन पर अतिक्रमण भी हो चुका है। चहारदीवारी टूटने से भी ग्रीन बेल्ट की स्थिति खराब है। अब चहारदीवारियों की मरम्मत के साथ पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाई जाएगी। फुटपाथ भी दुरुस्त किए जाएंगे, जिससे ग्रीन बेल्ट आकर्षक और उपयोगी बन सकें।
विज्ञापन
-- -- -- --
नगर निगम ने ग्रीन बेल्टों के सुधार के लिए टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को काम अलॉट किया जाएगा। ग्रीन बेल्ट की मरम्मत से लेकर रखरखाव तक का काम होगा। इससे शहरवासियों को फायदा मिलेगा।
- प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगम आयुक्त, नगर निगम।