{"_id":"689104af57222fea220d87a9","slug":"government-railway-police-searched-cctvs-of-30-houses-5-suspects-were-seen-in-one-footage-hisar-news-c-21-hsr1020-681547-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: राजकीय रेलवे पुलिस ने 30 घराें के सीसीटीवी खंगाले, एक फुटेज में 5 संदिग्ध दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: राजकीय रेलवे पुलिस ने 30 घराें के सीसीटीवी खंगाले, एक फुटेज में 5 संदिग्ध दिखे
Tue, 05 Aug 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
हिसार। हत्याकर रेलवे लाइन पर फेंके गए व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार को ट्रैक के साथ लगते प्रेमनगर के करीब 30 घरों की सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। एक फुटेज में पुलिस को रात करीब 1.30 बजे पांच संदिग्ध लोग ट्रैक की ओर जाते दिख रहे हैं।
पुलिस संदिग्धों की पहचान का प्रयास कर रही है। पहचान नहीं हो पाने के चलते सोमवार को भी शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका।रविवार को अल सुबह करीब 3 बजे किसी राहगीर ने डायल 112 पर कॉल कर रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना दी थी। उसके बाद राजकीय रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। हत्यारों ने युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था।
मृतक के हाथ बांध पीछे कमर की ओर बांध रखे थे। उसकी गर्दन को रस्सी से बांधकर रेलवे लाइन के हुक से बांधा हुआ था। सिर पर ईंट से वार किए हुए थे। जांच में सामने आया था कि हमलावरों ने युवक की किसी दूसरे स्थान पर हत्या की है। उसके बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। हत्यारों ने शव को खुर्दबुर्द करने के इरादे से रेलवे की लाइनों पर डाल दिया था। हत्यारों की योजना रही होगी कि रात को कोई रेल आएगी तो शव कट कर क्षतिग्रस्त हो जाएगा। हत्या का मामला आत्महत्या में बदल जाएगा।
विज्ञापन
राजकीय रेलवे थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कुछ संग्दिधों की फुटेज मिली है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।