फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government is giving 2500 pension, website showing Rs 1800

सरकार दे रही 2500 पेंशन, वेबसाइट दिखा रही 1800 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Government is giving 2500 pension, website showing Rs 1800
संदीप रामायण
विज्ञापन

हिसार। जिला प्रशासनिक अधिकारी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को भी सरकारी वेबसाइट पर अपडेट नहीं कर रहे हैं। आज भी जिले की सरकारी वेबसाइट पर 3 साल पहले वाली योजनाएं ही दिखाई जा रही हैं। फिलहाल हरियाणा सरकार बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व लाड़ली पेंशन 2500 रुपये प्रतिमाह दे रही, लेकिन हिसार की सरकारी वेबसाइट पर आज भी ये चारों पेंशन 1800 रुपये व दिव्यांग पेंशन 400 रुपये प्रतिमाह दिखाई जा रही है।
3 साल से जिले की सरकारी वेबसाइट पर ही सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को गलत दी जा रही है। इस बारे में जब संबंधित विभागों के अधिकारियों बात की तो उन्होंने बताया कि सोमवार को अपडेट करवा देंगे।
विज्ञापन

भारत सरकार का देश को डिजिटल बनाने का प्रोजेक्ट युद्ध स्तर पर चला हुआ है। सरकार की कोशिश है कि लोगों को हर सरकारी योजनाओं का लाभ व जानकारी ऑनलाइन दी जाए। योजनाओं की जानकारी लेने के लिए हर जिले की वेबसाइट बनाई है। इन वेबसाइटों पर संबंधित जिले के बारे में व उस जिले के विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी होती है। हिसार में समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट तीन साल में अपडेट नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्य की रिपोर्ट भी नहीं अपडेट
पंचायती राज विभाग, नगर निगम, बीएंडआर बिजली निगम, जन स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की रिपोर्ट भी जिले की सरकारी वेबसाइट पर अपडेट नहीं है। वेबसाइट अपडेट विकास कार्यों की लिस्ट में जो कार्य निर्माणाधीन है, उन कार्यों को अब तक टेंडर प्रक्रिया में ही दिखा रखा है। इसके अलावा बहुत सारे कार्य ऐसे भी जो पूरे होने के कगार पर हैं, लेकिन जिले की वेबसाइट पर उनको नोट स्टार्ट दिखा रखा है।
समाज कल्याण विभाग की योजनाएं
समाज कल्याण की कुल 12 योजनाएं हैं और वो भी अपडेट नहीं हैं। बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, लाडली पेंशन, किन्नर भत्ता, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के तहत प्रतिमाह 2500-2500 हजार प्रार्थी को मिलते हैं, लेकिन जिले की वेबसाइट के अनुसार अबतक 1800 रुपए ही मिल रहे हैं। इनके अलावा भी अन्य योजनाएं अपडेट नहीं हैं।
जिला कल्याण विभाग की योजनाएं
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को मिलने वाली कन्यादान की राशी जिले की वेबसाइट 41 हजार रुपये दिखा रही है, जोकि 71 हजार मिल रही है। डॉ. आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत 80 हजार रुपये प्रार्थी को मिलते हैं, लेकिन वेबसाइट पर सिर्फ 25 हजार रुपये हैं। अंतरजातीय विवाह शगुन योजना के तहत 2 लाख 50 हजार रुपये प्रार्थी को मिलते हैं, लेकिन जिले की वेबसाइट पर 1 लाख 10 हजार ही मिल रहे हैं। सिलाई मशीन प्रशिक्षण की योजना भी अपडेट नहीं है। वेबसाइट 150 व 100 रुपये मासिक दिखा रही है, लेकिन मिलते हैं 600 रुपये प्रतिमाह। (संवाद)

वर्जन
हमारे विभाग जो भी योजनाएं वेबसाइट पर अपडेट नहीं हैं, उनको सोमवार को अपडेट करवा दिया जाएगा। ये एनआईसी द्वारा करनी होती है।
डॉ. दलबीर सैनी, समाज कल्याण अधिकारी हिसार।
वर्जन:
अभी पोर्टल पर कार्य चल रह है। इस संबध में मैं संबंधित कर्मचारी से बातचीत करूंगी। वैसे सभी सभी सरकारी योजनाएं पोर्टल पर अपडेट होनी चाहिए। जल्द ही इनको अपडेट करवा दिया जाएगा। ताकि लोगों को गलत जानकारी न मिले।
सीमा रानी, जिला कल्याण अधिकारी हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed