{"_id":"689104757775af929b064f0e","slug":"government-and-hau-are-making-efforts-to-increase-the-income-of-farmers-prof-kamboj-hisar-news-c-21-hsr1007-680843-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार व एचएयू किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत : प्रो. कांबोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार व एचएयू किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत : प्रो. कांबोज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के तहत आने वाले प्रदेश के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के हस्तांतरण अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कृषि विज्ञान केंद्रों पर आयोजित किए गए कार्यक्रमों में 8 हजार से अधिक किसानों को आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में डाली गई, जिसमें 5858 पुरुष व 2145 महिला किसान शामिल हुए। एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने कहा कि सरकार और विश्वविद्यालय किसानों की आय बढ़ाने के लिए सदैव प्रयासरत हैं।
प्रो. कांबोज ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावशाली ढंग से लागू किया गया है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक इस दिशा में लगातार अनुसंधान करके कृषि उत्पादन में वृद्धि करने के साथ-साथ कृषि लागत को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विभिन्न फसलों की उन्नत किस्में विकसित करने, आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने, सुक्ष्म सिंचाई प्रणाली अपनाने, फसल प्रबंधन करने, फसल बीमा योजना, नवीनतम तकनीक अपनाने, कीटनाशकों एवं रासायनिक उर्वरकों का सीमित मात्रा में उपयोग करने के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित कर रहे हैं।
विज्ञापन
पात्र किसानों को सालाना दी जाती है 6 हजार की धनराशि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। योजना के तहत 20वीं किस्त के अंतर्गत 20, 500 करोड़ की राशि 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को प्रदान की गई। इस बार 2.26 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को योजना में शामिल किया गया है। हरियाणा प्रदेश के 16 लाख 9 हजार 822 लाभार्थियों को 349.76 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। 19 किस्तों के माध्यम से 3.69 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को दी जा चुकी है।