फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gold medalist wrestler Antim Panghal is now preparing for World Championship

Haryana: वर्ल्ड चैंपियनशिप में दांवपेच लगाएगी अंतिम पंघाल, फिलहाल सुबह-शाम छह घंटे बहा रही पसीना

Tue, 29 Aug 2023 10:33 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 29 Aug 2023 10:33 AM IST
सार

जॉर्डन में हुई अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अंतिम पंघाल ने यूक्रेन की पहलवान को 4-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया था। पहलवान अंतिम पंघाल अब वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गई हैं। उसने बताया कि बेहतर प्रदर्शन के लिए फिटेनस का भी विशेष ध्यान रखूंगीं।
 

विज्ञापन
Gold medalist wrestler Antim Panghal is now preparing for World Championship
पदक के साथ अंतिम पंघाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान अंतिम पंघाल अब वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गई हैं। इस चैंपियनशिप में भी उसकी निगाह गोल्ड पर रहेगी। इस चैंपियनशिप में अंतिम पंघाल 53 किलोग्राम भारवर्ग में खेलेंगी। हिसार के आजाद नगर की रहने वाली अंतिम फिलहाल सुबह-शाम छह घंटे पसीना बहा रही हैं। उसने बताया कि वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी के लिए वह दो से ढाई घंटे प्रैक्टिस का समय और बढ़ाएगी। उसने बताया कि बेहतर प्रदर्शन के लिए फिटेनस का भी विशेष ध्यान रखूंगीं।

विज्ञापन


अंतिम पंघाल बाबा लालदास कुश्ती अखाड़ा में कोच लीली पहलवान और विकास के पास प्रशिक्षण ले रही हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप सितंबर माह में सर्बिया में होगी। पहलवान अंतिम पंघाल ने बताया कि 25 अगस्त को पटियाला में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए ट्रायल लिए गए थे। उसकी चार फाइट हुई थी। अंतिम ने पहली फाइट में हरियाणा की अंकुश, दूसरी फाइट में मंजू, तीसरी फाइट में रजनी और अंतिम फाइट में मंजू को हराया और वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेलने के लिए जगह बनाई।
विज्ञापन


यूक्रेन की पहलवान को हराकर जीता था सोना
इसी माह 18 अगस्त को जॉर्डन में हुई अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अंतिम पंघाल ने यूक्रेन की पहलवान को 4-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया था। वहीं, अंतिम ने वर्ष 2022 में अंडर-20 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण, अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण और 2021 में सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed