फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Goga Medi special train service stopped in one day Days ago-not a single passenger train

एक दिन में बंद कर दी गोगा मेड़ी विशेष ट्रेन सेवा -पहले ही दिन ट्रेन में सवार नहीं हुआ एक भी यात्री

Mon, 18 Aug 2014 12:40 AM IST
hisar
hisar Updated Mon, 18 Aug 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन

 रेलवे की तरफ से गोगा मेड़ी मेले के लिए चलाई गई विशेष ट्रेन एक दिन चलकर

विज्ञापन
ही बंद हो गई, जबकि इस ट्रेन को छह दिनों तक चलाए जाने की योजना थी। हैरानी की बात यह है कि पहले ही दिन ट्रेन में एक भी यात्री ने सफर नहीं किया। उधर, खुद रेलवे भी इस बात से हैरान है कि आखिर इस ट्रेन को श्रद्धालुओं का रिस्पांस क्यों नहीं मिला। माना यह जा रहा है कि ज्यादा किराया होने के चलते श्रद्धालुओं ने इस ट्रेन को नकार दिया।

दोगुने से ज्यादा था किराया
इस ट्रेन का किराया पैसेंजर ट्रेन के दोगुने से भी ज्यादा था। जहां पैसेंजर ट्रेन में हिसार से सादुलपुर का किराया 20 रुपये है, वहीं इस ट्रेन में किराया 45 रुपये रखा गया था। इसमें आठ के लगभग बोगियां थीं। रेलवे का कहना है कि यह विशेष ट्रेन चलाई गई थी। साथ ही इस ट्रेन का सीधा स्टॉपेज सादुलपुर ही था। हालांकि रेलवे के अधिकारी ज्यादा किराये को इसकी वजह नहीं मान रहे हैं।

अधिकारियों से मांगा जवाब
उधर, ट्रेन में एक  भी यात्री सवार न होने के बावजूद ट्रेन को चलाने पर विभाग ने अधिकारियों सेे जवाब-तलब किया है। विभाग ने अधिकारियों से इस बात का स्पष्टीकरण मांगा है कि जब ट्रेन में एक भी यात्री सवार नहीं था तो भी ट्रेन क्यों चलाई गई।
विज्ञापन


यह थी योजना
रेलवे ने लुधियाना-हिसार पैसेंजर ट्रेन का विस्तार सादुलपुर तक किया था। उल्लेखनीय है कि लुधियाना-हिसार पैसेंजर ट्रेन सुबह 11:15 बजे हिसार स्टेशन पर पहुंचती है। यहीं से यह ट्रेन सादुलपुर तक चलाई जानी थी। हिसार स्टेशन से दोपहर 12:00 बजे चलकर दोपहर 01:40 बजे सादुलपुर पहुंचना था। वापसी में यह ट्रेन सादुलपुर से दोपहर 02:30 बजे चलकर हिसार स्टेशन दोपहर 03:55 बजे पहुंचती। इसके बाद यह ट्रेन हिसार स्टेशन से अपने निर्धारित समय शाम 05:45 बजे लुधियाना के लिए चलनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
ट्रेन को यात्रियों का रिस्पांस न मिलने से यह ट्रेन सेवा बंद की गई है। अब ट्रेन में यात्रियों ने सफर क्यों नहीं किया, इसका कारण हम क्या बताएं। वैसे ज्यादा किराया इसकी वजह नहीं हो सकता।
मुकेश श्रीवास्तव, एआरओ, रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed