फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   gju news

डायरेक्टर स्पोर्ट्स की भर्ती के लिए मांगे ओपन आवेदन, योग्यता के पैमाने पर अब भी सवाल

Mon, 02 Sep 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
gju news
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में निकाली गई डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स की भर्ती के लिए विश्वविद्यालय में आंतरिक विवाद के बाद अब भर्ती के लिए ओपन आवेदन मांगे गए हैं। लेकिन इस बार भी योग्यता वही रखी गई है, जो पहले थी। तब कार्यकारी डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. एसबी लूथरा ही एकमात्र व्यक्ति थे, जो विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित योग्यता को पूरा कर रहे थे। इस भर्ती में किसी तरह का कोई विवाद न हो और इसलिए अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस भर्ती को ओपन कर दिया है। भर्ती के विज्ञापन और वर्तमान डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स के पे स्केल के अंतर को लेकर भी विश्वविद्यालय में आंतरिक विवाद चल रहा है। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में लंबे समय में डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स का पद खाली है। डॉ. एसबी लूथरा को इस पद का कार्यभार सौंपा हुआ है। इस पद पर उनका लंबा अनुभव रहा है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं करवाने और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम में टीम मैनेजर का अनुभव भी उनके पास है। इन सबके अंक भी भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार को मिलेंगेे। ये सब बिंदू डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स के पद की चयन प्रक्रिया का हिस्सा होने के कारण इस पद विवाद चल रहा है। जिले के अन्य संस्थानों के कोच और स्पोर्टस इंचार्ज के अलावा गुजवि के टीचर भी इस पद के लिए बनाए गए नियमों को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed