फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU girl students protested for lack of cleanliness

Hisar News: जीजेयू की छात्राओं ने सफाई न होने को लेकर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
GJU girl students protested for lack of cleanliness
जीजेयू में छात्रावास में सफाई न होने पर प्रदर्शन करतीं छात्राएं। 
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के हॉस्टल नंबर-1 की छात्राओं ने सफाई व्यवस्था और खाने की अच्छी गुणवत्ता न होने को लेकर देर रात प्रदर्शन किया। हॉस्टल की छात्राओं ने रोष प्रदर्शन करते हुए हॉस्टल गेट के बाहर दिया। धरने की सूचना मिलने पर हॉस्टल प्रशासन मौके पर पहुंचा और छात्राओं को समझाया। जिसके बाद छात्राओं ने अपना धरना प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन

हॉस्टल 1 की छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल में सफाई के बुरे हालात हैं। नियमित रूप से सफाई नहीं होती। इतना ही नहीं, छत से पानी कॉरिडोर में टपकता है और उसे कोई साफ नहीं करता है। इस कारण कई छात्राएं गिर कर चोटिल हो चुकी हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल की मेस में खाने की क्वालिटी अच्छी नहीं है। इस संबंध में कई बार वार्डन और केयर टेकर को बताया है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। इसलिए मजबूरन छात्राओं को धरने पर बैठना पड़ा। वहीं छात्राओं के धरने की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्राओं को बेहतर व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed